ट्रेन हादसे में जान गंवाने वाले अबू जेद के परिवार को मिलेगी हर तरह की मदद- डीएम किशनगंज बक्सर के रघुनाथपुर ट्रेन हादसे में किशनगंज के युवक की मौत पर जिला प्रशासन ने बेहद संवेदनशीलता दिखाई है। डीएम तुषार सिंगला ने हादसे पर दुख जताया है और एसडीएम के साथ साथ जिला आपदा पदाधिकारी को पीड़ित परिवार से सम्पर्क स्थापित कर हरसम्भव मदद पहुंचाने के निर्देश दिए हैं। इस बाबत आपदा पदाधिकारी जफर आलम और एसडीएम लतीफुर्रह्मान अंसारी ने अहले सुबह सपटिया बिशनपुर पहुंच कर अबू जेद के परिवार का दुख बांटने की कोशिश की है। इस दौरान दोनों अधिकारी ने परिवार को हर तरह की मदद पहुंचाने का भरोसा भी दिया है।
