बिहार राज्य के किशनगंज जिले के कोचाधामन प्रखंड के बिरपुर पंचायत अंतर्गत डोरिया वार्ड नo 06 मैं पिछले 4 दिन से सौलर स्ट्रीट लाइट खराब है ग्रामीणों ने इसकी सूचना वार्ड सदस्य को दी पर वार्ड सदस्य ने कुछ ध्यान नहीं दिया सभी ग्रामीण ने किया लाइट को ठीक करने की माँग।

बिहार राज्य के किशनगंज जिले के कोचाधामन प्रखंड अन्तर्गत मज़कुरी पंचायत के लायतोर वार्ड संख्या 01 में मुखिया द्वारा पेवर ब्लॉक सड़क का कार्य कराये जाने पर सभी ग्रामीणों ने मुखिया का आभार प्रकट किया।

बिहार राज्य के किशनगंज जिले अंतर्गत अपने निज आवास कठामठा में लोगों की समस्याओं को सुनकर उनका निष्पादन करने हेतु कोचाधामन विधायक अल्हाज इज़हार असफी ने जनता दरबार का किया आयोजन,जिसके तहत जनता के ग्रामीणों ने सड़क संबंधित समस्याओं से कराया अवगत,जिसको लेकर विधायक ने जल्द सड़क बनवाने का दिया आश्वासन

किशनगंज जिले के कोचाधामन प्रखंड अंतर्गत नजरपुर पंचायत के बूढ़ीमारी मुख्य सड़क से हमीद के घर तक सड़क की स्तिथि बहुत खराब है। वहीं ग्रामीण का यह कहना है कि सड़क बनने के 3 साल के अंदर ही सड़क का हाल ऐसा हो गया है लेकिन सड़क को ठीक नही किया गया। जिस कारण बरसात के दिनों में पानी जमने से काफी समस्या हो रही है जिस कारण वहाँ के ग्रामीण हैं सड़क से काफी परेशान है।

किशनगंज जिले के कोचाधामन प्रखंड अन्तर्गत पाटकोई गांव में पिछले 3 दिन से नही आ रहा है नल जल अभियान के तहत शुद्ध पेयजल वहीं ग्रामीण यह कहना है कि ऐसी समस्या आए दिन आती रहती है जिस कारण वहाँ के ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल के लिए काफी समस्या होती है।

माननीय अध्यक्षा,जिला परिषद,किशनगंज,श्रीमती नुदरत महजबीं जी आज जिला पदाधिकारी महोदय श्रीकांत शास्त्री जी से उनके चैंबर में मिली और जिले की विभिन्न जगहों में चल रहे कटाव निरोधक कार्य से संबंधित शिकायतों से अवगत करवाई।l

कोचाधामन इकाई के प्रखंड अध्यक्ष मो. जहांगीर आलम के नेतृत्व में प्रखंड के दर्जनों शिक्षकों ने बीपीआरओ ज्ञापन के माध्यम से अवगत कराते हुए प्रशिक्षण प्राप्त बेसिक ग्रेड के शिक्षकों को वित्तीय उनयनन प्रदान करते हुए शिक्षकों को वित्तिय प्रौन्तति प्रदान करने की मांग की। प्रखंड अध्यक्ष मो. जहांगीर आलम ने बताया कि बिहार पंचायत नगर शिक्षक नियमावली के कक्षा 01 से 08 तक के वैसे शिक्षकों जिन्होंने 12 वर्ष की सेवा देते हुए प्रशिक्षण प्राप्त किया है उन्हें वित्तीय उनयनन का लाभ देय है।

किशनगंज जिला पदाधिकारी श्री‌ श्रीकांत शास्त्री जी से उनके कार्यालय में भेंटकर क्षेत्र की विभिन्न मुद्दौं पर चर्चा किए । कोचाधामन विधायक सह सचेतक सत्तारूढ़ दल जनाब अल्हाज इजहार असफी साहब । पैक्स चेयरमैन लोगों का जो अरवा और उसना चावल 65/35℅ के‌ अनुपात का जो मुद्दा है उनपर भी विशेष रूप से चर्चा हुई।

किशनगंज जिले अंतर्गत अपने निज आवास कठामठा में लोगों की समस्याओं को सुनकर उनका निष्पादन करने हेतु कोचाधामन विधायक प्रतिनिधी इमतियाज असफी ने जनता दरबार का किया आयोजन,जिसके तहत नया टोला के ग्रामीणों ने हर वर्ष हो रहे नदी कटाव संबंधित समस्याओं से कराया अवगत,जिसको लेकर विधायक प्रतिनिधि ने जल्द नदी में बांध बनवाने का दिया आश्वासन

किशनगंज जिले के कोचाधामन प्रखंड अंतर्गत सुन्दरबाड़ी पंचायत के चोपड़ा बुखारी मुख्य सड़क की स्तिथि बहुत खराब है। वहीं ग्रामीण का यह कहना है कि सड़क बनने के 3 साल के अंदर ही सड़क का हाल ऐसा हो गया है लेकिन सड़क को ठीक नही किया गया। जिस कारण बरसात के दिनों में पानी जमने से काफी समस्या हो रही है जिस कारण वहाँ के ग्रामीण हैं सड़क से काफी परेशान है।