किशनगंज जिले के कोचाधामन प्रखंड अन्तर्गत दोला पंचायत के वार्ड नo 02 मँझोक में मुख्यमंत्री जी का महत्वकांक्षी योजना नल जल योजना केवल शोभा की वस्तु बनी हुई है पंचायत के ज्यादा तर नल में नहीं आ रहा है पानी पंचायत के लोगों की मांग है कि नलों में शुद्ध पानी का सप्लाई जल्द से जल्द किया जाए।
माननीय अध्यक्षा,जिला परिषद,किशनगंज,श्रीमती नुदरत महजबीं जी आज जिला पदाधिकारी महोदय श्रीकांत शास्त्री जी से उनके चैंबर में मिली और जिले की विभिन्न जगहों में चल रहे कटाव निरोधक कार्य से संबंधित शिकायतों से अवगत काराई।
किशनगंज जिले कोचाधामन प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत अपने निज आवास बिरवा में जिला परिषद सदस्य नासिक नादिर ने किया जनता दरबार का आयोजन सुनी जनसमस्याएं।
किशनगंज जिले के कोचाधामन प्रखंड अन्तर्गत सोन्था पंचायत के बैरागपुर वार्ड संख्या 02 मे नाला का बहुत ही खराब स्थिति है ग्राम वासी ने किया जल्द नाला साफ सफाई का माँग किया।
किशनगंज जिले के कोचाधामन प्रखंड अन्तर्गत कोचाधामन पंचायत के बोहिता गाँव में पिछले कई साल से ग्रामीणों ने पुल की मांग किया है पर गाँव को जोड़ने के लिए पुल की बहुत ही आवश्यक है ग्रामीण ने जल्द पुल बनाने की मांग की है
किशनगंज जिले के कोचाधामन प्रखंड अन्तर्गत बलिया पंचायत के बहिकोल के ग्रामीणों ने नाला मरमती की माँग किया था आज से नाला मरमती शुरू हो गया है सभी ग्रामीणों ने मोबाइल वाणी का आभार व्यक्त किया।
किशनगंज जिले के कोचाधामन प्रखंड अंतर्गत हल्दिखोरा पंचायत के कानीपोखर मुख्य सड़क से हमीद के घर तक सड़क की स्तिथि बहुत खराब है। वहीं ग्रामीण का यह कहना है कि सड़क बनने के 3 साल के अंदर ही सड़क का हाल ऐसा हो गया है लेकिन सड़क को ठीक नही किया गया। जिस कारण बरसात के दिनों में पानी जमने से काफी समस्या हो रही है जिस कारण वहाँ के ग्रामीण ने जल्द सड़क मरम्मती की माँग की है।
किशनगंज जिले के कोचाधामन प्रखंड अन्तर्गत लायतोर गांव में पिछले 2 दिन से नही आ रहा है नल जल अभियान के तहत शुद्ध पेयजल वहीं ग्रामीण यह कहना है कि ऐसी समस्या आए दिन आती रहती है जिस कारण वहाँ के ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल के लिए काफी समस्या होती है।
किशनगंज जिले अंतर्गत अपने निज आवास कठामठा में लोगों की समस्याओं को सुनकर उनका निष्पादन करने हेतु कोचाधामन विधायक अल्हाज इज़हार असफी ने जनता दरबार का किया आयोजन,जिसके तहत कमलपुर के ग्रामीणों ने पुल से संबंधित समस्याओं से कराया अवगत,जिसको लेकर विधायक ने जल्द पुल बनवाने का दिया आश्वासन
किशनगंज जिले के कोचाधामन प्रखंड के भगाल पंचायत अंतर्गत गमरिया वार्ड नo 02 मैं पिछले 5 दिन से सौलर स्ट्रीट लाइट खराब थी ग्रामीणों ने इसकी सूचना मोबाइल वाणी के सामुदायिक संवाददाता को दी थी और आज से सोलर स्ट्रीट लाइट को ठीक हो गया है सभी ग्रामीणों ने मोबाइल वाणी के सामुदायिक संवाददाता का आभार व्यक्त किया।
