कोचाधामन इकाई के प्रखंड अध्यक्ष मो. जहांगीर आलम के नेतृत्व में प्रखंड के दर्जनों शिक्षकों ने बीपीआरओ ज्ञापन के माध्यम से अवगत कराते हुए प्रशिक्षण प्राप्त बेसिक ग्रेड के शिक्षकों को वित्तीय उनयनन प्रदान करते हुए शिक्षकों को वित्तिय प्रौन्तति प्रदान करने की मांग की। प्रखंड अध्यक्ष मो. जहांगीर आलम ने बताया कि बिहार पंचायत नगर शिक्षक नियमावली के कक्षा 01 से 08 तक के वैसे शिक्षकों जिन्होंने 12 वर्ष की सेवा देते हुए प्रशिक्षण प्राप्त किया है उन्हें वित्तीय उनयनन का लाभ देय है।
