किशनगंज जिले अंतर्गत अपने निज आवास कठामठा में लोगों की समस्याओं को सुनकर उनका निष्पादन करने हेतु कोचाधामन विधायक प्रतिनिधी इमतियाज असफी ने जनता दरबार का किया आयोजन,जिसके तहत मेरचानटोली के ग्रामीणों ने नल जल योजना से संबंधित समस्याओं से कराया अवगत,जिसको लेकर विधायक प्रतिनिधि ने जल्द उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया।

बिहार राज्य के किशनगंज जिले के कोचाधामन प्रखंड अन्तर्गत मज़कुरी पंचायत के लायतोर ईदगाह में मुखिया द्वारा पेवर ब्लॉक का कार्य कराये जाने पर सभी ग्रामीण ने मुखिया का आभार प्रकट किया।

बिहार किशनगंज जिले के कोचाधामन प्रखंड अंतर्गत हल्दिखोरा पंचायत के भोरा जाने वाली सड़क में जगह-जगह खराब हो गए हैं जिससे ग्रामीण को आवगमन मैं काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है और आए दिन दुर्घनाएं भी होते रहते हैं इसलिए स्थानीय लोगों की माँग है जल्द से जल्द सड़क की मरम्मति का कार्य किया जाए।

किशनगंज जिले के कोचाधामन प्रखंड अन्तर्गत मज़कुरी पंचायत के वार्ड नo 08 चिकनी में मुख्यमंत्री जी का महत्वकांक्षी योजना नल जल योजना केवल शोभा की वस्तु बनी हुई है पंचायत के ज्यादा तर नल में नहीं आ रहा है पानी पंचायत के लोगों की मांग है कि नलोंमें शुद्ध पानी का सप्लाई जल्द से जल्द किया जाए।

किशनगंज जिले अन्तर्गत अपने निज आवास बिरवा में लोगों की समस्याएं सुनकर उसका निष्पादन करने हेतु क्षेत्र सं० 10 जिला पार्षद नासिक नादिर ने जनता दरबार का किया आयोजन जिसके तहत बगलबाड़ी के ग्रामीणों ने सार्वजनिक सौचालय से सम्बंधित समस्याओं से कराया अवगत जिसको लेकर जिला परिषद ने जल्द सौचालय बनवाने का दिया आस्वासन।

बिहार राज्य के किशनगंज जिले के मज़कुरी पंचायत अंतर्गत लायतोर वार्ड नo 02 मैं पिछले 5 दिन से सौलर स्ट्रीट लाइट खराब थी इससे पूर्व ग्रामीणों ने इसकी सूचना मोबाइल वाणी के सामुदायिक संवाददाता को दी थी और आज से सोलर स्ट्रीट लाइट को ठीक हो गया है सभी ग्रामीणों ने मोबाइल वाणी के सामुदायिक संवाददाता का आभार व्यक्त किया।

किशनगंज जिले अंतर्गत अपने निज आवास कठामठा में लोगों की समस्याओं को सुनकर उनका निष्पादन करने हेतु कोचाधामन विधायक इज़हार असफी ने जनता दरबार का किया आयोजन,जिसके तहत चरिया के ग्रामीणों ने नाला से संबंधित समस्याओं से कराया अवगत,जिसको लेकर विधायक ने जल्द नाला बनवाने का दिया आश्वासन

बिहार राज्य के किशनगंज जिले के कोचाधामन प्रखंड अन्तर्गत कोचाधामन पंचायत के सोन्था गाँव में पिछले कई साल से ग्रामीणों ने पुल की मांग किया है पर गाँव को जोड़ने के लिए पुल की बहुत ही आवश्यक है ग्रामीण ने जल्द पुल बनाने की मांग की है

बिहार राज्य के किशनगंज जिले से शायक अफजल ने मोबाईल वाणी के माध्यम से बताया कि किशनगंज जिले के कोचाधामन प्रखंड अन्तर्गत बिरपुर गांव में पिछले 4 दिन से नही आ रहा है नल जल अभियान के तहत शुद्ध पेयजल वहीं ग्रामीण का यह कहना है कि ऐसी समस्या आए दिन आती रहती है जिस कारण वहाँ के ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल के लिए काफी समस्या होती है।

किशनगंज जिले के कोचाधामन प्रखंड क्षेत्र के हल्दिखोरा हाट स्तिथ सड़क बहुत जर्जर होने से बारिश होने के बाद सड़क में आवगमन में बहुत कठिनाई का सामना करना पड़ता है स्थानीय लोगों की माँग है कि सड़क की जल्द से जल्द सड़क मरम्मति का कार्य किया जाए।