किशनगंज जिले अंतगर्त अपने निज आवास किशनगंज में लोगों की समस्याओं को सुनकर उनका निष्पादन करने हेतु कोचाधामन के पूर्व विधायक मुजाहिद आलम ने जनता दरबार का किया आयोजन, जिसके तहत गरगाँव के ग्रामीणों ने हर वर्ष हो रहे नदी कटाव संबंधित समस्याओं से कराया अवगत, जिसको लेकर पूर्व विधायक ने जल्द नदी में बांध बनवाने का दिया आस्वासन।
बिहार राज्य के किशनगंज जिले के कोचाधामन प्रखंड अंतर्गत मज़कुरी पंचायत के बाबुल टोला मज़कुरी जाने वाली सड़क में जगह-जगह खराब हो गए हैं जिससे ग्रामीण को आवगमन मैं काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है और आए दिन दुर्घनाएं भी होते रहते हैं इसलिए स्थानीय लोगों की माँग है जल्द से जल्द सड़क की मरम्मति का कार्य किया जाए।
बिहार राज्य के किशनगंज जिला के कोचाधामन प्रखंड अन्तर्गत सुन्दरबाड़ी पंचायत के बिशनपुर के ग्रामीणों ने नाला मरमती की माँग किया था आज से नाला मरमती का कार्य शुरू हो गया है सभी ग्रामीणों ने मोबाइल वाणी का आभार व्यक्त किया।
किशनगंज जिले के कोचाधामन प्रखंड अन्तर्गत कुट्टी पंचायत के वार्ड नo 01 फुलवारी में मुख्यमंत्री जी का महत्वकांक्षी योजना नल जल योजना केवल शोभा की वस्तु बनी हुई है पंचायत के ज्यादा तर नल में नहीं आ रहा है पानी पंचायत के लोगों की मांग है कि नलों में शुद्ध पानी का सप्लाई जल्द से जल्द किया जाए।
किशनगंज जिले अन्तर्गत अपने निज आवास बिरवा में लोगों की समस्याएं सुनकर उसका निष्पादन करने हेतु क्षेत्र सं० 10 जिला पार्षद नासिक नादिर ने जनता दरबार का किया आयोजन जिसके तहत भवानीगंज के ग्रामीणों ने समुदायक सौचालय से सम्बंधित समस्याओं से कराया अवगत जिसको लेकर जिला परिषद ने जल्द सौचालय बनवाने का दिया आस्वासन।
किशनगंज जिले अंतर्गत अपने निज आवास कठामठा में लोगों की समस्याओं को सुनकर उनका निष्पादन करने हेतु कोचाधामन विधायक सह सचेतक सत्ता रूढ़ दल अल्हाज इजहार असफी ने जनता दरबार का किया आयोजन,जिसके तहत हिम्मतनगर के ग्रामीणों ने बिजली से संबंधित समस्याओं से कराया अवगत,जिसको लेकर विधायक ने जल्द बिजली की शिकायत को दूर करने दिया आश्वासन
बिहार राज्य के किशनगंज जिले के कोचाधामन प्रखंड से सयफ अफजल ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि कोचाधामन प्रखंड के मज़कुरी पंचायत अंतर्गत लायतोर वार्ड नo 04 में पिछले 5 दिन सौलर स्ट्रीट लाइट खराब है ग्रामीणों ने इसकी सूचना वार्ड सदस्य को दी पर वार्ड सदस्य ने कुछ ध्यान नहीं दिया सभी ग्रामीण ने किया लाइट को ठीक करने की माँग।
बिहार राज्य के किशनगंज जिले के कोचाधामन प्रखंड से सयफ अफजल ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कोचाधामन प्रखंड अंतर्गत मज़कुरी पंचायत के असुरा मुख्य सड़क से हमीद के घर तक सड़क की स्तिथि बहुत खराब है। वहीं ग्रामीण का यह कहना है कि सड़क बनने के 3 साल के अंदर ही सड़क का हाल ऐसा हो गया है लेकिन सड़क को ठीक नही किया गया। जिस कारण बरसात के दिनों में पानी जमने से काफी समस्या हो रही है जिस कारण वहाँ के ग्रामीण हैं सड़क से काफी परेशान है।
बिहार राज्य के किशनगंज जिले के कोचाधामन प्रखंड अन्तर्गत कमलपुर गांव में पिछले 4 दिन से नही आ रहा है नल जल अभियान के तहत शुद्ध पेयजल वहीं ग्रामीण यह कहना है कि ऐसी समस्या आए दिन आती रहती है जिस कारण वहाँ के ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल के लिए काफी समस्या होती है।
पंचायत उप निर्वाचन 2023 अंतर्गत 25 मई को मतदान की तिथि निर्धारित है। पंचायत निर्वाचन अंतर्गत ग्राम पंचायत सदस्य,ग्राम कचहरी पंच,जिला परिषद सदस्य तीन पद हेतु पांच प्रखंड में मतदान एवं मतगणना होना है।डीडीसी - सह - प्रभारी जिला निर्वाचन पदाधिकारी, स्पर्श गुप्ता के आदेशानुसार समाहरणालय स्थित जिला आपदा प्रबंधन कार्यालय में जिला नियंत्रण कक्ष की स्थापना कर दी गई है। नियंत्रण कक्ष हेल्पलाइन में आम जनता से प्राप्त परिवाद /सुझाव एवं मतदान प्रक्रिया की जानकारी प्राप्त की जा सकती है।नियंत्रण कक्ष/हेल्पलाइन का दूरभाष संख्या 06456 225152 है। अतिरिक्त हंटिंग लाइन नंबर भी जारी किए गए हैं।
