किशनगंज जिले अंतर्गत अपने निज आवास कठामठा में लोगों की समस्याओं को सुनकर उनका निष्पादन करने हेतु कोचाधामन विधायक अल्हाज इज़हार असफी ने जनता दरबार का किया आयोजन,जिसके तहत नगरी परवा के ग्रामीणों ने सड़क संबंधित समस्याओं से कराया अवगत,जिसको लेकर विधायक ने जल्द सड़क बनवाने का दिया आश्वासन

किशनगंज जिले के कोचाधामन प्रखंड अन्तर्गत कालीबाड़ी गांव में पिछले 7 दिन से नही आ रहा है नल जल अभियान के तहत शुद्ध पेयजल वहीं ग्रामीण यह कहना है कि ऐसी समस्या आए दिन आती रहती है जिस कारण वहाँ के ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल के लिए काफी समस्या होती है।

किशनगंज जिले के कोचाधामन प्रखंड क्षेत्र के सिंघाड़ी हाट स्तिथ सड़क बहुत जर्जर होने से बारिश होने के बाद सड़क में आवगमन में बहुत कठिनाई का सामना करना पड़ता है स्थानीय लोगों की माँग है कि सड़क की जल्द से जल्द सड़क मरम्मति का कार्य किया जाए।

किशनगंज जिले अंतगर्त अपने निज आवास किशनगंज में लोगों की समस्याओं को सुनकर उनका निष्पादन करने हेतु कोचाधामन के पूर्व विधायक मुजाहिद आलम ने जनता दरबार का किया आयोजन, जिसके तहत कदमगाछी के ग्रामीणों ने हर वर्ष हो रहे नदी कटाव संबंधित समस्याओं से कराया अवगत, जिसको लेकर पूर्व विधायक ने जल्द नदी में बांध बनवाने का दिया आस्वासन।

किशनगंज जिले के कोचाधामन प्रखंड अंतर्गत सोन्था पंचायत के हाई स्कूल मुख्य सड़क की स्तिथि बहुत खराब है। वहीं ग्रामीण का यह कहना है कि सड़क बनने के 3 साल के अंदर ही सड़क का हाल ऐसा हो गया है लेकिन सड़क को ठीक नही किया गया है। जिस कारण बरसात के दिनों में पानी जमने से काफी समस्या हो रही है जिस कारण वहाँ के ग्रामीण हैं सड़क से काफी परेशान है।

किशनगंज जिले के कोचाधामन प्रखंड अन्तर्गत पुरंदाह पंचायत के वार्ड नo 02 दोघरिया में मुख्यमंत्री जी का महत्वकांक्षी योजना नल जल योजना केवल शोभा की वस्तु बनी हुई है पंचायत के ज्यादा तर नल में नहीं आ रहा है पानी पंचायत के लोगों की मांग है कि नलों में शुद्ध पानी का सप्लाई जल्द से जल्द किया जाए।

किशनगंज जिले अंतर्गत अपने निज आवास कठामठा में लोगों की समस्याओं को सुनकर उनका निष्पादन करने हेतु कोचाधामन विधायक प्रतिनिधी इमतियाज असफी ने जनता दरबार का किया आयोजन,जिसके तहत पोखरिया के ग्रामीणों ने हर वर्ष हो रहे नदी कटाव संबंधित समस्याओं से कराया अवगत,जिसको लेकर विधायक प्रतिनिधि ने जल्द नदी में बांध बनवाने का दिया आश्वासन

कोचाधामन प्रखंड के मज़कुरी पंचायत अन्तर्गत वार्ड नo 02 लायतोर मैं पिछले 7 दिन से नल जल बन था ग्रामीणों ने इसकी सूचना पूर्व में मोबाइल वाणी के सामुदायिक संवाददाता को दी और आज से नल जल द्वारा पेयजल शुरू किया गया सभी ग्रामीणों ने मोबाइल वाणी का आभार व्यक्त किया।

किशनगंज जिले कोचाधामन प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत अपने निज आवास बिरवा में जिला परिषद सदस्य नासिक नादिर ने किया जनता दरबार का आयोजन सुनी जनसमस्याएं।

बिहार राज्य के किशनगंज जिले के कोचाधामन प्रखंड के गरगाँव पंचायत अंतर्गत सारेगोरा वार्ड नo 05 मैं पिछले 5 दिन सौलर स्ट्रीट लाइट खराब है ग्रामीणों ने इसकी सूचना वार्ड सदस्य को दी पर वार्ड सदस्य ने कुछ ध्यान नहीं दिया सभी ग्रामीण ने किया लाइट को ठीक करने की माँग।