बिहार राज्य के किशनगंज जिले के कोचाधामन प्रखंड अन्तर्गत जागीरबस्ती गांव में पिछले 5 दिन से नही आ रहा है नल जल अभियान के तहत शुद्ध पेयजल वहीं ग्रामीण यह कहना है कि ऐसी समस्या आए दिन आती रहती है जिस कारण वहाँ के ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल के लिए काफी समस्या होती है।

बिहार राज्य के किशनगंज जिले के कोचाधामन प्रखंड अन्तर्गत मोधो पंचायत के रानी गाँव में पिछले कई साल से ग्रामीणों ने पुल की मांग किया है पर गाँव को जोड़ने के लिए पुल की बहुत ही आवश्यक है ग्रामीण ने जल्द पुल बनाने की मांग की है

किशनगंज जिले अंतर्गत अपने निज आवास कठामठा में लोगों की समस्याओं को सुनकर उनका निष्पादन करने हेतु कोचाधामन विधायक प्रतिनिधी इमतियाज असफी ने जनता दरबार का किया आयोजन,जिसके तहत मोहरमारी के ग्रामीणों ने जल जमाव से संबंधित समस्याओं से कराया अवगत,जिसको लेकर विधायक प्रतिनिधि ने जल्द जल जमाव का समस्या समाधान का दिया आश्वासन

किशनगंज जिले में बीते कई दिनों से बारिश नहीं होने के कारण गर्मी काफी बढ़ने लगी है। गर्मी बढ़ते ही मौसमी बीमारी होने की संभावना बढ़ जाती है। सिविल सर्जन डॉ. कौशल किशोर प्रसाद म ने बताया कि गर्मी से थकावट, लू लगना, पानी की कमी, फूड पॉइजनिंग आम बीमारियां हैं।इसके अलावा गर्मी में हीट-स्ट्रोक होने की संभावना अधिक रहती है। इस दौरान शरीर का तापमान बहुत ज्यादा होता है। त्वचा रूखी और गर्म होती व शरीर में पानी की कमी, छोटी-धीमी सांस, बेहोशी तक आ जाने की नौबत आ जाती है। हीट-स्ट्रोक से बचने के लिए दिन के सबसे ज्यादा गर्मी वाले समय में घर से बाहर नहीं निकलें। अत्यधिक मात्रा में पानी और जूस पीएं, ताकि शरीर में पानी की कमी न हो।

बिहार राज्य के किशनगंज जिले के कोचाधामन प्रखंड के बगलबाड़ी पंचायत अंतर्गत चरिया वार्ड नo 08 मैं पिछले 4 दिन से सौलर स्ट्रीट लाइट खराब है ग्रामीणों ने इसकी सूचना वार्ड सदस्य को दी पर वार्ड सदस्य ने कुछ ध्यान नहीं दिया सभी ग्रामीण ने किया लाइट को ठीक करने की माँग।

किशनगंज जिले के कोचाधामन प्रखंड अंतर्गत सुन्दरबाड़ी पंचायत के टुपामारी मुख्य सड़क से कैसर के घर तक सड़क की स्तिथि बहुत खराब है। वहीं ग्रामीण का यह कहना है कि सड़क बनने के 3 साल के अंदर ही सड़क का हाल ऐसा हो गया है लेकिन सड़क को ठीक नही किया गया। जिस कारण बरसात के दिनों में पानी जमने से काफी समस्या हो रही है जिस कारण वहाँ के ग्रामीण हैं सड़क से काफी परेशान है।

बिहार राज्य के किशनगंज जिले के कोचाधामन प्रखंड अन्तर्गत बुवालदाह पंचायत के तालबारी में मुख्यमंत्री जी का महत्वकांक्षी योजना नल जल योजना केवल शोभा की वस्तु बनी हुई है पंचायत के किसी भी नल में नही आ रहा है पानी। पंचायत के लोगों की माँग है कि नलों में शुद्ध पानी का सप्लाई जल्द से जल्द किया जाए।

किशनगंज जिले अन्तर्गत अपने निज आवास बिरवा में लोगों की समस्याएं सुनकर उसका निष्पादन करने हेतु क्षेत्र सं० 10 जिला पार्षद नासिक नादिर ने जनता दरबार का किया आयोजन जिसके तहत कजलामनी के ग्रामीणों ने समुदायक सौचालय से सम्बंधित समस्याओं से कराया अवगत जिसको लेकर जिला परिषद ने जल्द सौचालय बनवाने का दिया आस्वासन।

कोचाधामन प्रखंड क्षेत्र के बिशनपुर पंचायत अंतर्गत खरसान टोली गांव की पीसीसी सड़क वर्षो से जर्जर अवस्था में है। वार्ड संख्या 13 के नजमुल के घर से पंसारी टोला मुख्य सड़क तक जानेवाली पीसीसी सड़क का निर्माण जिला परिषद मद से कई वर्ष पूर्व हुआ था,लेकिन वर्ष 2017 में आई बाढ़ के दौरान ही यह सड़क क्षतिग्रस्त हो गई थी। स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि जर्जर सड़क के कारण लोगों को आवगमन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। से जल्द सड़क मरम्मत कार्य किया जाए।

बिहार राज्य के किशनगंज जिले के कोचाधामन प्रखंड अन्तर्गत मज़कुरी पंचायत के लायतोर वार्ड संख्या 01 में मुखिया द्वारा पेवर ब्लॉक का कार्य कराये जाने पर सभी ग्रामीण ने मुखिया का आभार प्रकट किया।