पटना: माननीय ग्रामीण विकास मंत्री श्री श्रवण कुमार जी से उनके पटना सरकारी आवास में मिलकर कई अहम मुद्दों पर चर्चा किए। माननीय मंत्री महोदय ने उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया। साथ में जदयू जिला सचिव पूर्णियां उजैर आलम भी मौजूद रहे।
बिहार राज्य के किशनगंज जिले के कोचाधामन प्रखंड अन्तर्गत मज़कुरी पंचायत के मेहन्दीपुर गाँव में पिछले कई साल से ग्रामीणों ने पुल की मांग किया है पर गाँव को जोड़ने के लिए पुल की बहुत ही आवश्यक है ग्रामीण ने जल्द पुल बनाने की मांग की है
किशनगंज जिले अंतर्गत अपने निज आवास कठामठा में लोगों की समस्याओं को सुनकर उनका निष्पादन करने हेतु कोचाधामन विधायक प्रतिनिधी इमतियाज असफी ने जनता दरबार का किया आयोजन,जिसके तहत धरहर के ग्रामीणों ने हर वर्ष हो रहे नदी कटाव संबंधित समस्याओं से कराया अवगत,जिसको लेकर विधायक प्रतिनिधि ने जल्द नदी में बांध बनवाने का दिया आश्वासन
बिहार राज्य के किशनगंज जिले से शायक अफजल मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे है कि किशनगंज जिले के कोचाधामन प्रखंड अंतर्गत सोन्था पंचायत के भागपुनास जाने वाली सड़क में जगह-जगह खराब हो गए हैं जिससे ग्रामीण को आवगमन मैं काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है और आए दिन दुर्घनाएं भी होते रहते हैं इसलिए स्थानीय लोगों की माँग है जल्द से जल्द सड़क की मरम्मति का कार्य किया जाए।
बिहार राज्य के किशनगंज जिले से शायक अफजल मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे है कि कोचाधामन प्रखंड अन्तर्गत बिरपुर पंचायत के चैनपुर में मुख्यमंत्री जी का महत्वकांक्षी योजना नल जल योजना केवल शोभा की वस्तु बनी हुई है पंचायत के किसी भी नल में नही आ रहा है पानी। पंचायत के लोगों की माँग है कि नलों में शुद्ध पानी का सप्लाई जल्द से जल्द किया जाए।
बिहार राज्य के किशनगंज जिले अन्तर्गत अपने निज आवास बिरवा में लोगों की समस्याएं सुनकर उसका निष्पादन करने हेतु क्षेत्र सं० 10 जिला पार्षद नासिक नादिर ने जनता दरबार का किया आयोजन जिसके तहत तेघरिया के ग्रामीणों ने नाला से सम्बंधित समस्याओं से कराया अवगत जिसको लेकर जिला परिषद ने जल्द नाला बनवाने का दिया आस्वासन।
बिहार राज्य के किशनगंज जिला से संवाददाता धीरज सिन्हा मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे है कि कोचाधामन प्रखंड के हिम्मतनगर व बड़ीजान पंचायत में बुधवार को आग से 09 परिवार के 11 घर जल कर राख हो गया। कोचाधामन प्रखंड क्षेत्र के हिम्मतनगर पंचायत के वार्ड संख्या 09 के बालानगर गांव में दोपहर खाना बनाने के क्रम में आग लग गई जिसमें 06 परिवार के 08 घर जल कर राख हो गए।
बिहार राज्य के किशनगंज जिले के बिशनपुर पंचायत अंतर्गत भागबैसा वार्ड नo 05 मैं पिछले 7 दिन से सौलर स्ट्रीट लाइट खराब थी ग्रामीणों ने इसकी सूचना मोबाइल वाणी के सामुदायिक संवाददाता को दी थी और आज से सोलर स्ट्रीट लाइट को ठीक हो गया है सभी ग्रामीणों ने मोबाइलवाणी के सामुदायिक संवाददाता का आभार प्रकट किया।
किशनगंज जिले अंतर्गत अपने निज आवास कठामठा में लोगों की समस्याओं को सुनकर उनका निष्पादन करने हेतु कोचाधामन विधायक अल्हाज इज़हार असफी ने जनता दरबार का किया आयोजन,जिसके तहत कुट्टी के ग्रामीणों ने नलजल से संबंधित समस्याओं से कराया अवगत,जिसको लेकर विधायक ने जल्द नलजल ठीक करवाने का दिया आश्वासन
बिहार राज्य के किशनगंज जिला से शायक अफज़ल मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे है कि किशनगंज जिले के कोचाधामन प्रखंड अंतर्गत कोचाधामन पंचायत के बोहिता मुख्य सड़क से हमीद के घर तक सड़क की स्तिथि बहुत खराब है। वहीं ग्रामीण का यह कहना है कि सड़क बनने के 2 साल के अंदर ही सड़क का हाल ऐसा हो गया है लेकिन सड़क को ठीक नही किया गया। जिस कारण बरसात के दिनों में पानी जमने से काफी समस्या हो रही है जिस कारण वहाँ के ग्रामीण हैं सड़क से काफी परेशान है।
