बिहार राज्य के किशनगंज जिले से सामुदायिक संवाददाता शायक अफजल मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे है कि किशनगंज जिले के कोचाधामन प्रखंड अन्तर्गत असुरा गांव में पिछले 3 दिन से नही आ रहा है नल जल अभियान के तहत शुद्ध पेयजल वहीं ग्रामीण का यह कहना है कि ऐसी समस्या आए दिन आती रहती है जिस कारण वहाँ के ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल के लिए काफी समस्या होती है।

बिहार राज्य के किशनगंज जिले अंतगर्त अपने निज आवास किशनगंज में लोगों की समस्याओं को सुनकर उनका निष्पादन करने हेतु कोचाधामन के पूर्व विधायक मुजाहिद आलम ने जनता दरबार का किया आयोजन, जिसके तहत लायतोर के ग्रामीणों ने नाला से संबंधित समस्याओं से कराया अवगत, जिसको लेकर पूर्व विधायक ने जल्द नाला बनवाने का दिया आस्वासन।

किशनगंज जिले अंतर्गत अपने निज आवास कठामठा में लोगों की समस्याओं को सुनकर उनका निष्पादन करने हेतु कोचाधामन विधायक प्रतिनिधी इमतियाज असफी ने जनता दरबार का किया आयोजन,जिसके तहत टेना के ग्रामीणों ने सड़क संबंधित समस्याओं से कराया अवगत,जिसको लेकर विधायक प्रतिनिधि ने जल्द सड़क बनवाने का दिया आश्वासन

बिहार राज्य के किशनगंज जिले से शायक अफ़ज़ल मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे है कि कोचाधामन प्रखंड अन्तर्गत मज़कुरी पंचायत के लायतोर वार्ड नंo 02 के ग्रामीणों ने नाला मरम्मती और नाला के ऊपर ढक्कन बहुत जगह खराब हो गया है सभी ग्रामीणवासियों ने किया जल्द नाला में नया ढक्कन बनाने की माँग।

बिहार राज्य के किशनगंज जिले से शायक अफ़ज़ल मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे है कि किशनगंज जिले के कोचाधामन प्रखंड अंतर्गत बिशनपुर पंचायत के खरसानटोली मुख्य सड़क से तोहिद के घर तक सड़क की स्तिथि बहुत खराब है। वहीं ग्रामीण का यह कहना है कि सड़क बनने के 2 साल के अंदर ही सड़क का हाल ऐसा हो गया है लेकिन सड़क को ठीक नही किया गया। जिस कारण बरसात के दिनों में पानी जमने से काफी समस्या हो रही है जिस कारण वहाँ के ग्रामीणों ने किया जल्द सड़क मरमत्ती की माँग।

बिहार राज्य के किशनगंज जिले से शायक अफ़ज़ल मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे है कि किशनगंज जिले के कोचाधामन प्रखंड अन्तर्गत मज़कुरी पंचायत के वार्ड नo 12 कुशपारा में मुख्यमंत्री जी का महत्वकांक्षी योजना नल जल योजना केवल शोभा की वस्तु बनी हुई है पंचायत के ज्यादा तर नल में नहीं आ रहा है पानी पंचायत के लोगों की मांग है कि नलों में शुद्ध पानी का सप्लाई जल्द से जल्द किया जाए।

बिहार राज्य के किशनगंज जिले के कोचाधामन प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत अपने निज आवास बिरवा में जिला परिषद सदस्य नासिक नादिर ने किया जनता दरबार का आयोजन सुनी जनसमस्याएं।

बिहार राज्य के किशनगंज जिले के कोचाधामन प्रखंड के कोचाधामन पंचायत अंतर्गत दांती वार्ड नo 07 मैं पिछले 6 दिन से सौलर स्ट्रीट लाइट खराब है ग्रामीणों ने इसकी सूचना वार्ड सदस्य को दी पर वार्ड सदस्य ने कुछ ध्यान नहीं दिया सभी ग्रामीण ने किया लाइट को ठीक करने की माँग।

किशनगंज जिले के कोचाधामन प्रखंड क्षेत्र के मोधो हाट स्तिथ सड़क बहुत जर्जर होने से बारिश होने के बाद सड़क में आवगमन में बहुत कठिनाई का सामना करना पड़ता है स्थानीय लोगों की माँग है कि सड़क की जल्द से जल्द सड़क मरम्मति का कार्य किया जाए।

किशनगंज जिले के कोचाधामन प्रखंड अन्तर्गत सिंघाड़ी गांव में पिछले 3 दिन से नही आ रहा है नल जल अभियान के तहत शुद्ध पेयजल वहीं ग्रामीण का यह कहना है कि ऐसी समस्या आए दिन आती रहती है जिस कारण वहाँ के ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल के लिए काफी समस्या होती है।