बिहार राज्य के किशनगंज जिले से शायक अफ़ज़ल मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे है कि किशनगंज जिले के कोचाधामन प्रखंड अंतर्गत बिशनपुर पंचायत के खरसानटोली मुख्य सड़क से तोहिद के घर तक सड़क की स्तिथि बहुत खराब है। वहीं ग्रामीण का यह कहना है कि सड़क बनने के 2 साल के अंदर ही सड़क का हाल ऐसा हो गया है लेकिन सड़क को ठीक नही किया गया। जिस कारण बरसात के दिनों में पानी जमने से काफी समस्या हो रही है जिस कारण वहाँ के ग्रामीणों ने किया जल्द सड़क मरमत्ती की माँग।
