बिहार राज्य के किशनगंज जिला से संवाददाता धीरज सिन्हा मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे है कि कोचाधामन प्रखंड के हिम्मतनगर व बड़ीजान पंचायत में बुधवार को आग से 09 परिवार के 11 घर जल कर राख हो गया। कोचाधामन प्रखंड क्षेत्र के हिम्मतनगर पंचायत के वार्ड संख्या 09 के बालानगर गांव में दोपहर खाना बनाने के क्रम में आग लग गई जिसमें 06 परिवार के 08 घर जल कर राख हो गए।
