किशनगंज जिले अंतर्गत अपने निज आवास कठामठा में लोगों की समस्याओं को सुनकर उनका निष्पादन करने हेतु कोचाधामन विधायक प्रतिनिधी इमतियाज असफी ने जनता दरबार का किया आयोजन,जिसके तहत मज़कुरी के ग्रामीणों ने हर वर्ष हो रहे नदी कटाव संबंधित समस्याओं से कराया अवगत,जिसको लेकर विधायक प्रतिनिधि ने जल्द नदी में बांध बनवाने का दिया आश्वासन

जिलाधिकारी श्रीकांत शास्त्री की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की द्वितीय त्रैमासिक बैठक का आयोजन समाहरणालय सभागार में किया गया। बैठक में पूर्व में आयोजित बैठक की कार्यवाही के अनुपालन से संबंधित समीक्षा करते हुए प्राप्त प्रस्तावों पर आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। बैठक में जिलाधिकारी श्रीकांत शास्त्री ने यातायात नियमों को कड़ाई से पालन ,वाहनों पर स्पीड गवर्नर ,ओवरलोडिंग, सेफ ड्राइविंग प्रेशर हॉर्न के विरूद्ध कार्रवाई करने का निर्देश दिया। सड़कों पर पर्याप्त संख्या में साइनेज लगवाने का निर्देश दिया गया। अवैध पार्किंग करने पर टोटो, टेंपू इत्यादि के विरूद्ध कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया।

बिहार राज्य के किशनगंज जिले अन्तर्गत अपने निज आवास बिरवा में लोगों की समस्याएं सुनकर उसका निष्पादन करने हेतु क्षेत्र सं० 10 जिला पार्षद नासिक नादिर ने जनता दरबार का किया आयोजन जिसके तहत फुलवारी के ग्रामीणों ने समुदायक सौचालय से सम्बंधित समस्याओं से कराया अवगत जिसको लेकर जिला परिषद ने जल्द सौचालय बनवाने का दिया आस्वासन।

बिहार राज्य के किशनगंज जिले से सामुदायिक संवाददाता शायक अफजल मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे है कि किशनगंज जिला के कोचाधामन प्रखंड अन्तर्गत हिम्मतनगर पंचायत के वार्ड नo 05 पिपला में मुख्यमंत्री जी का महत्वकांक्षी योजना नल जल योजना केवल शोभा की वस्तु बनी हुई है पंचायत के ज्यादा तर नल में नहीं आ रहा है पानी पंचायत के लोगों की मांग है कि नलों में शुद्ध पानी का सप्लाई जल्द से जल्द किया जाए।

किशनगंज जिले अंतर्गत अपने निज आवास कठामठा में लोगों की समस्याओं को सुनकर उनका निष्पादन करने हेतु कोचाधामन विधायक इज़हार असफी ने जनता दरबार का किया आयोजन,जिसके तहत आमबारी के ग्रामीणों ने सड़क संबंधित समस्याओं से कराया अवगत,जिसको लेकर विधायक ने जल्द सड़क बनवाने का दिया आश्वासन

बिहार राज्य के किशनगंज जिले के कोचाधामन प्रखंड अंतर्गत मज़कुरी पंचायत के नेगसिया जाने वाली सड़क में जगह-जगह खराब हो गए हैं जिससे ग्रामीण को आवगमन में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है और आए दिन दुर्घनाएं भी होते रहते हैं इसलिए स्थानीय लोगों की माँग है जल्द से जल्द सड़क की मरम्मति का कार्य किया जाए।

बिहार राज्य के किशनगंज जिले के कोचाधामन प्रखंड से सयफ अफजल ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि कोचाधामन प्रखंड अन्तर्गत महियारपुर गांव में पिछले 3 दिन से नही आ रहा है नल जल अभियान के तहत शुद्ध पेयजल। वहीं ग्रामीण का यह कहना है कि ऐसी समस्या आए दिन आती रहती है जिस कारण वहाँ के ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल के लिए काफी समस्या होती है।

किशनगंज जिले अंतगर्त अपने निज आवास किशनगंज में लोगों की समस्याओं को सुनकर उनका निष्पादन करने हेतु कोचाधामन के पूर्व विधायक मुजाहिद आलम ने जनता दरबार का किया आयोजन, जिसके तहत परिहालपुर के ग्रामीणों ने सड़क से संबंधित समस्याओं से कराया अवगत, जिसको लेकर पूर्व विधायक ने जल्द सड़क बनवाने का दिया आस्वासन।

बिहार राज्य के किशनगंज जिले से सामुदायिक संवाददाता शायक अफज़ल मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे है कि किशनगंज जिला के कोचाधामन प्रखंड अन्तर्गत सोन्था पंचायत के पुनास वार्ड संख्या 01 में नाला का बहुत ही जरूरत है जिससे ग्रामीण को पानी खीचकर आना जाना करना पड़ता है ग्रामीणों ने जल्द नाला निर्माण का मांग किया है

बिहार राज्य के किशनगंज जिले से सामुदायिक संवाददाता शायक अफज़ल मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे है कि किशनगंज जिला के किशनगंज जिले के कोचाधामन प्रखंड अंतर्गत मज़कुरी पंचायत के मज़कुरी मुख्य सड़क की स्तिथि बहुत खराब है। वहीं ग्रामीण का यह कहना है कि सड़क बनने के 3 साल के अंदर ही सड़क का हाल ऐसा हो गया है लेकिन सड़क को ठीक नही किया गया। जिस कारण बरसात के दिनों में पानी जमने से काफी समस्या हो रही है जिस कारण वहाँ के ग्रामीण हैं सड़क से काफी परेशान है।