बिहार राज्य के किशनगंज जिले से सामुदायिक संवाददाता शायक अफज़ल मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे है कि किशनगंज जिला के किशनगंज जिले के कोचाधामन प्रखंड अन्तर्गत हल्दिखोरा पंचायत के वार्ड नo 01 बैंकटोला में मुख्यमंत्री जी का महत्वकांक्षी योजना नल जल योजना केवल शोभा की वस्तु बनी हुई है पंचायत के ज्यादा तर नल में नहीं आ रहा है पानी पंचायत के लोगों की मांग है कि नलों में शुद्ध पानी का सप्लाई जल्द से जल्द किया जाए।
किशनगंज जिले कोचाधामन प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत अपने निज आवास बिरवा में जिला परिषद सदस्य नासिक नादिर ने किया जनता दरबार का आयोजन सुनी जनसमस्याएं।
किशनगंज जिले में लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के द्वितीय चरण अंतर्गत ठोस तरल एवं अपशिष्ट प्रबंधन के क्रियान्वयन के लिए कोचाधामन प्रखंड के ग्राम पंचायत कैरीबीरपुर में निर्मित अपशिष्ट प्रसंस्करण इकाई का बुधवार को डीडीसी स्पर्श गुप्ता ने उद्घाटन किया।
किशनगंज जिले अंतर्गत अपने निज आवास कठामठा में लोगों की समस्याओं को सुनकर उनका निष्पादन करने हेतु कोचाधामन विधायक प्रतिनिधी इमतियाज असफी ने जनता दरबार का किया आयोजन,जिसके तहत सोन्था के ग्रामीणों ने सड़क संबंधित समस्याओं से कराया अवगत,जिसको लेकर विधायक प्रतिनिधि ने जल्द सड़क बनवाने का दिया आश्वासन
किशनगंज जिले अन्तर्गत अपने निज आवास बिरवा में लोगों की समस्याएं सुनकर उसका निष्पादन करने हेतु क्षेत्र सं० 10 जिला पार्षद नासिक नादिर ने जनता दरबार का किया आयोजन जिसके तहत तेघरिया के ग्रामीणों ने सौचालय से सम्बंधित समस्याओं से कराया अवगत जिसको लेकर जिला परिषद ने जल्द सौचालय बनवाने का दिया आस्वासन।
बिहार राज्य के किशनगंज जिले के कोचाधामन प्रखंड अंतर्गत मज़कुरी पंचायत अंतर्गत पोखरिया वार्ड नo 07 मैं पिछले 6 दिन से सौलर स्ट्रीट लाइट खराब थी ग्रामीणों ने इसकी सूचना मोबाइल वाणी के सामुदायिक संवाददाता को दी थी और आज से सोलर स्ट्रीट लाइट को ठीक हो गया है सभी ग्रामीणों ने मोबाइल वाणी के सामुदायिक संवाददाता का आभार व्यक्त किया।
कोचाधामन प्रखंड के डेरामारी पंचायत के वार्ड संख्या 11 मौजाबारी में ग्राम टोला संपर्क निश्चय योजना अंतर्गत बनी पीसीसी सड़क के क्षतिग्रस्त हो जाने से लोगों को आवागमन में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
बिहार राज्य के किशनगंज जिले के कोचाधामन प्रखंड के बिशनपुर पंचायत अन्तर्गत वार्ड नo 03 जागीरटोला मैं पिछले 6 दिन से नल जल बन था ग्रामीणों ने इसकी सूचना मोबाइल वाणी के सामुदायिक संवाददाता को दी और आज से नल जल द्वारा पेयजल शुरू किया गया सभी ग्रामीणों ने मोबाइल वाणी का आभार व्यक्त किया।
किशनगंज जिले अंतर्गत अपने निज आवास कठामठा में लोगों की समस्याओं को सुनकर उनका निष्पादन करने हेतु कोचाधामन विधायक प्रतिनिधी इमतियाज असफी ने जनता दरबार का किया आयोजन,जिसके तहत चरिया के ग्रामीणों ने हर वर्ष हो रहे नदी कटाव संबंधित समस्याओं से कराया अवगत,जिसको लेकर विधायक प्रतिनिधि ने जल्द नदी में बांध बनवाने का दिया आश्वासन
बिहार राज्य के किशनगंज जिले के कोचाधामन प्रखंड अन्तर्गत कोचाधामन पंचायत के कोचाधामन में मुख्यमंत्री जी का महत्वकांक्षी योजना नल जल योजना केवल शोभा की वस्तु बनी हुई है पंचायत के किसी भी नल में नही आ रहा है पानी। पंचायत के लोगों की माँग है कि नलों में शुद्ध पानी का सप्लाई जल्द से जल्द किया जाए।
