बिहार राज्य के किशनगंज जिले के कोचाधामन प्रखंड के मज़कुरी पंचायत अंतर्गत मज़कुरी वार्ड नo 09 मैं पिछले 7 दिन से सौलर स्ट्रीट लाइट खराब थी ग्रामीणों ने इसकी सूचना मोबाइल वाणी के सामुदायिक संवाददाता को दी थी और आज से सोलर स्ट्रीट लाइट को ठीक हो गया है सभी ग्रामीणों ने मोबाइल वाणी के सामुदायिक संवाददाता का आभार व्यक्त किया।

किशनगंज जिले अंतर्गत अपने निज आवास कठामठा में लोगों की समस्याओं को सुनकर उनका निष्पादन करने हेतु कोचाधामन विधायक प्रतिनिधी इमतियाज असफी ने जनता दरबार का किया आयोजन,जिसके तहत कोचाधामन के ग्रामीणों ने पुल से संबंधित समस्याओं से कराया अवगत,जिसको लेकर विधायक प्रतिनिधि ने जल्द पुल बनवाने का दिया आश्वासन

किशनगंज जिले अन्तर्गत अपने निज आवास बिरवा में लोगों की समस्याओं को सुनकर उसका निष्पादन करने हेतु क्षेत्र सं० 10 जिला पार्षद नासिक नादिर ने जनता दरबार का किया आयोजन जिसके तहत चुनामारी के ग्रामीणों ने जमीन से सम्बंधित समस्याओं से कराया अवगत जिसको लेकर जिला परिषद ने उचित कार्रवाई का भरोसा दिया

कोचाधामन : बायसी से दिघलबैंक मार्ग अंतर्गत बरबट्टा से महादेवदीघी जाने वाली मार्ग में 2 लेन का काम प्रगति पर है। इसी मार्ग में जगह जगह अवश्यकतानुसार कल्वर्ट, पूल और नाला निर्माण कार्य चल रहा है। BSRDCL के DGM श्री मुकेश जी से बात कर डायवर्सन काम पुख्ता हो, डायवर्सन का रेडियम वाला बोर्ड लगा हो, रोड में जो बड़ा वाला गढ़ा है उसको‌ भरा जाए। और काम तेज गति से किया जाए। विधायक जी स्थल पहुंचकर काम का जाएजा लिए।

बिहार राज्य के किशनगंज जिले कोचाधामन प्रखंड अन्तर्गत बलिया पंचायत के अन्धासुर के ग्रामीणों ने नाला मरमती की माँग किया था नाला मरमती शुरू हो गया है सभी ग्रामीणों ने मोबाइल वाणी का आभार व्यक्त किया।

बिहार राज्य के किशनगंज जिले के कोचाधामन प्रखंड अन्तर्गत मज़कुरी पंचायत के लायतोर वार्ड संख्या 01 में नाला का बहुत ही जरूरत है जिससे ग्रामीण को पानी खीचकर आना जाना करना पड़ता है ग्रामीणों ने जल्द नाला निर्माण का किया माँग

*कोचाधामन थाना में बकरीद को लेकर शांति समिति की बैठक, थानाध्यक्ष आरिज अहकाम की अध्यक्षता में हुई मीटिंग, बैठक में स्थानीय प्रतिनिधि हुए शामिल, शांति और सदभाव के साथ त्योहार मनाने को लेकर हुई चर्चा*

किशनगंज जिले के कोचाधामन प्रखंड अन्तर्गत मोहम्मदपुर गांव में पिछले 4 दिन से नही आ रहा है नल जल अभियान के तहत शुद्ध पेयजल वहीं ग्रामीण यह कहना है कि ऐसी समस्या आए दिन आती रहती है जिस कारण वहाँ के ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल के लिए काफी समस्या होती है।

हर दिन के तरह आज भी लोगो का समस्या को सुनकर उसका निष्पादन करते हुए अपने आवास पर लोगों की समस्याएं सुन उसका निष्पादन करते हुए जदयू प्रदेश उपाध्यक्ष सह पूर्व विधायक कोचाधामन मुजाहिद आलम।

बिहार राज्य के किशनगंज जिले के कोचाधामन प्रखंड के बिशनपुर पंचायत अन्तर्गत डहूआबाड़ी छलका का मरम्मती का काम शुरू होने से जिससे हजारों किसानों को फ़ायदा होगा सभी ग्रामीणवासियों ने मुखिया का आभार प्रकट किया