कोचाधामन पाटकोइकला पंचायत अंतर्गत कलकली वार्ड नं 1 में बाढ़ के कारण सड़क आर पार कट चुका है। ग्रामीणों के सुचना पर स्थल पर पहुंचे कोचाधामन विधायक सह सचेतक सत्तारूढ़ दल जनाब अल्हाज इजहार असफी साहब। ग्रामीण कार्य विभाग के अभियंता को सुचना दे दी गई है। बहुत जल्द मरम्मती का काम कराकर आवाजाही को बहाल कर दिया जाएगा।
बिहार राज्य भारत स्काउट और गाइड किशनगंज के तत्वधान में पोठिया प्रखंड के उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय गिल्हाबाड़ी में चल रहे पांच दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का समापन समारोह धूम धाम से संपन्न हो गया।
पटना: अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालय डेरामारी मोजाबारी के एकेडमिक कैम्पस से आवासीय कैम्पस आवागमन हेतु फुट ओवरब्रिज निर्माण एवं बहुउद्देशीय वक्फ भवन चुड़ीपट्टी किशनगंज में Transformer installation,शेष भाग चहारदीवारी निर्माण, मिट्टी भराई कार्य एवं पेभर ब्लाक निर्माण हेतु जदयू प्रदेश उपाध्यक्ष सह पूर्व विधायक कोचाधामन मुजाहिद आलम ने पत्र सौंपकर अग्रतर कारवाई करने की मांग की है।
बिहार राज्य के जिला किशनगंज के कोचाधामन प्रखंड से शाहनवाज़ मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे है कि उन्होंने दिनांक 16-07-2023 को मोबाइल वाणी पर एक खबर प्रसारित किया था।खबर में बताया गया था कि कोचाधामन प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत स्थित बलिया पंचायत के अंधासुर वार्ड न 1 में पिछले 4 दिनों से स्ट्रीट लाइट खराब थी। मोबाइल वाणी में खबर को प्रसारित करने के बाद इसका असर कुछ इस प्रकार हुआ है कि आज दिनांक 19-07-2023 को स्ट्रीट लाइट को ठीक कर दिया गया है जिससे ग्रामीण बहुत खुश हैं और मोबाइल वाणी कर रहे हैं।
बिहार राज्य के किशनगंज जिले के कोचाधामन प्रखंड के बीरपुर पंचायत अन्तर्गत वार्ड नo 03 डोरिया मैं पिछले 5 दिन से नल जल बन था ग्रामीणों ने इसकी सूचना मोबाइल वाणी के सामुदायिक संवाददाता को दी और आज से नल जल द्वारा पेयजल शुरू किया गया सभी ग्रामीणों ने मोबाइल वाणी का आभार व्यक्त किया।
किशनगंज जिले के कोचाधामन प्रखंड अंतर्गत मज़कुरी पंचायत के मेहंदीपुर मुख्य सड़क की स्तिथि बहुत खराब है। वहीं ग्रामीण का यह कहना है कि सड़क बनने के 2 साल के अंदर ही सड़क का हाल ऐसा हो गया है लेकिन सड़क को ठीक नही किया गया। जिस कारण बरसात के दिनों में पानी जमने से काफी समस्या हो रही है जिस कारण वहाँ के ग्रामीणों ने किया जल्द सड़क को ठीक करने की माँग।
बिहार राज्य के किशनगंज जिले के कोचाधामन प्रखंड अन्तर्गत रसुलगंज गांव में पिछले 9 दिन से नही आ रहा है नल जल अभियान के तहत शुद्ध पेयजल वहीं ग्रामीण का यह कहना है कि ऐसी समस्या आए दिन आती रहती है जिस कारण वहाँ के ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल के लिए काफी समस्या होती है।
बिहार राज्य के किशनगंज जिले के अन्तर्गत अपने निज आवास बिरवा में लोगों की समस्याएं सुनकर उसका निष्पादन करने हेतु क्षेत्र सं० 10 जिला पार्षद नासिक नादिर ने जनता दरबार का किया आयोजन जिसके तहत रहमतपारा के ग्रामीणों ने समुदायक सौचालय से सम्बंधित समस्याओं से कराया अवगत जिसको लेकर जिला परिषद ने जल्द सौचालय बनवाने का दिया आस्वासन।
ठाकुरगंज के स्थानीय विधायक सऊद आलम द्वारा ठाकुरगंज नगर में बढ़ती जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए पथ निर्माण विभाग के मंत्री को पत्र भेजकर ठाकुरगंज में कटहलडांगी, मुंशीभिट्टा, कब्रिस्तान, कॉलेज होते हुए पुन एनएच 327 तक के लिए बाईपास सड़क की मांग की।
Transcript Unavailable.
