बिहार राज्य के जिला किशनगंज के कोचाधामन प्रखंड से शाहनवाज़ मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे है कि उन्होंने दिनांक 16-07-2023 को मोबाइल वाणी पर एक खबर प्रसारित किया था।खबर में बताया गया था कि कोचाधामन प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत स्थित बलिया पंचायत के अंधासुर वार्ड न 1 में पिछले 4 दिनों से स्ट्रीट लाइट खराब थी। मोबाइल वाणी में खबर को प्रसारित करने के बाद इसका असर कुछ इस प्रकार हुआ है कि आज दिनांक 19-07-2023 को स्ट्रीट लाइट को ठीक कर दिया गया है जिससे ग्रामीण बहुत खुश हैं और मोबाइल वाणी कर रहे हैं।
