बिहार राज्य के किशनगंज जिले के कोचाधामन प्रखंड अंतर्गत पुरंदाह पंचायत के मेरचानटोली में नाला की बहुत ही खराब स्थिति है जिससे ग्रामीण को बहुत ही दिक्कतों का सामना करना पड़ता है और वातावरण में भी बहुत ही प्रभाव पड़ता है इसलिए ग्रामीणों का कहना है कि नाला का जल्द से जल्द मरम्मती किया जाए।
कोचाधामन प्रखंड के बिशनपुर पंचायत भवन में ग्रामसभा का हुआ आयोजन पेंशन सहित विभिन्न योजनाओ की दी जानकारी पंचायत के मुखिया पिंटू चौधरी सीमित सद्दाम भारती सरपंच हाजी जला उद्दीन साहब अन्य लोग सामिल
तुषार सिंगला जिला पदाधिकारी, किशनगंज की अध्यक्षता में जिला अनुकम्पा समिति,जिला स्क्रीनिंग कमिटी की बैठक समाहरणालय स्थित उनके कार्यालय प्रकोष्ठ में सम्पन्न हुई, जिला अनुकंपा समिति की बैठक में विभिन्न कार्यालयों में कार्यरत कर्मियों की मृत्यु उपरांत उनके आश्रित को अनुकम्पा आधारित नियुक्ति पर विचार किया गया तथा नियमानुसार नियुक्ति की अनुसंशा की गई।जिला चौकीदार अनुकम्पा समिति की बैठक में 4 मृत चौकीदार/दफादर के आश्रित को अनुकम्पा नियुक्ति पर विचार किया गया।
किशनगंज जिले के कोचाधामन प्रखंड अंतर्गत मज़कुरी पंचायत के लायतोर मुख्य सड़क से हमीद के घर तक सड़क की स्तिथि बहुत खराब है। वहीं ग्रामीण का यह कहना है कि सड़क बनने के 3 साल के अंदर ही सड़क का हाल ऐसा हो गया है लेकिन सड़क को ठीक नही किया गया। जिस कारण बरसात के दिनों में पानी जमने से काफी समस्या हो रही है जिस कारण वहाँ के ग्रामीण हैं सड़क से काफी परेशान है।
ठाकुरगंज नगरपंचायत में लगातार स्ट्रीट लाइट पर काम चल रहा है। जहां लाइटें खराब हैं उन्हें रिपेयर किया जा रहा है। और जो लाइटें रिपेयर नही हो सकती उन्हे बदला जा रहा है। दुर्गापूजा को ध्यान में रखकर अभी 6 मिस्त्री और हेल्पर काम पर हैं ,उम्मीद है 3 दिन में पूरा नगर पंचायत जगमग हो जायेगा।
किशनगंज जिले अंतर्गत अपने निज आवास कठामठा में लोगों की समस्याओं को सुनकर उनका निष्पादन करने हेतु कोचाधामन विधायक अल्हाज इज़हार असफी ने जनता दरबार का किया आयोजन,जिसके तहत मोधो के ग्रामीणों ने सड़क संबंधित समस्याओं से कराया अवगत,जिसको लेकर विधायक ने जल्द सड़क बनवाने का दिया आश्वासन
बिहार राज्य के किशनगंज जिले के कोचाधामन प्रखंड अन्तर्गत बलिया पंचायत के मकराह में मुख्यमंत्री जी का महत्वकांक्षी योजना नल जल योजना केवल शोभा की वस्तु बनी हुई है पंचायत के किसी भी नल में नही आ रहा है पानी। पंचायत के लोगों की माँग है कि नलों में शुद्ध पानी का सप्लाई जल्द से जल्द किया जाए।
किशनगंज जिले के कोचाधामन प्रखंड अन्तर्गत हल्दिखोरा पंचायत के सिंघाड़ी गाँव में पिछले कई साल से ग्रामीणों ने पुल की मांग किया है पर गाँव को जोड़ने के लिए पुल की बहुत ही आवश्यक है ग्रामीण ने जल्द पुल बनाने की मांग की है
किशनगंज जिले के कोचाधामन प्रखंड क्षेत्र के कालीगंज हाट स्तिथ सड़क बहुत जर्जर होने से बारिश होने के बाद सड़क में आवगमन में बहुत कठिनाई का सामना करना पड़ता है स्थानीय लोगों की माँग है कि सड़क की जल्द से जल्द मरम्मति का कार्य किया जाए।
किशनगंज जिले के कोचाधामन प्रखंड अन्तर्गत कुट्टी गांव में पिछले 3 दिन से नही आ रहा है नल जल अभियान के तहत शुद्ध पेयजल वहीं ग्रामीण का यह कहना है कि ऐसी समस्या आए दिन आती रहती है जिस कारण वहाँ के ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल के लिए काफी समस्या होती है।
