ठाकुरगंज नगरपंचायत में लगातार स्ट्रीट लाइट पर काम चल रहा है। जहां लाइटें खराब हैं उन्हें रिपेयर किया जा रहा है। और जो लाइटें रिपेयर नही हो सकती उन्हे बदला जा रहा है। दुर्गापूजा को ध्यान में रखकर अभी 6 मिस्त्री और हेल्पर काम पर हैं ,उम्मीद है 3 दिन में पूरा नगर पंचायत जगमग हो जायेगा।
