तुषार सिंगला जिला पदाधिकारी, किशनगंज की अध्यक्षता में जिला अनुकम्पा समिति,जिला स्क्रीनिंग कमिटी की बैठक समाहरणालय स्थित उनके कार्यालय प्रकोष्ठ में सम्पन्न हुई, जिला अनुकंपा समिति की बैठक में विभिन्न कार्यालयों में कार्यरत कर्मियों की मृत्यु उपरांत उनके आश्रित को अनुकम्पा आधारित नियुक्ति पर विचार किया गया तथा नियमानुसार नियुक्ति की अनुसंशा की गई।जिला चौकीदार अनुकम्पा समिति की बैठक में 4 मृत चौकीदार/दफादर के आश्रित को अनुकम्पा नियुक्ति पर विचार किया गया।