किशनगंज जिला के टेढ़ागाछ प्रखंड क्षेत्र में मौसम का बदला मिजाज तेज आंधी तूफान

किशनगंज टेढ़ागाछ प्रखंड क्षेत्र के चिल्हनियां पंचायत स्थित रेतुआ नदी में सुहिया घाट पर घाट मालिक द्वारा चचरी पुल तैयार कर गुरुवार को आवागमन चालू किया गया।गौरतलब है कि रेतुआ नदी में वर्षो से सरकार से आरसीसी पुल निर्माण करने की मांग स्थानीय लोगों द्वारा की जा रही है,लेकिन पुल का निर्माण नहीं हो रहा है आसपास के लोगों को रेतुआ नदी में सालोभर नाव एवं चचरी पुल के सहारे ही आवागमन करना पड़ता है।इस वर्ष भी घाट मालिक ने लोगों की मांग पर चचरी पुल तैयार कर दिया है।घाट मालिक वीरबल अंसारी ने बताया चचरी पुल के निर्माण में 50 हजार से अधिक खर्च हुआ है।चचरी पुल तैयार होने से रोजमर्रे की जरूरतों को लेकर रेतुआ नदी पार करने वालों को नाव के अपेक्षा चचरी पुल पर नदी पार करना आसान हो गया है स्थानीय ग्रामीणों ने बताया नाव से नदी पार करने में रोज काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था।नाव पर बाइक चढ़ाना उतारना जोखिम भरा काम है।चचरी पुल तैयार होने से अब नदी पार करना आसान है जहाँ नाव के इंतजार में घंटो रहना पड़ता था,अब लोगों को कोई नाव का इंतजार नहीं करना पड़ेगा सुहिया घाट में चचरी पुल का निर्माण होने से सुहिया,आमबाड़ी,बेतबाड़ी, पंखाबाड़ी,देवरी,बभनगामा,खजूरबाड़ी,देवरी कोठीटोला, घनीफुलसार आदि गाँव के लोगों को आवागमन में सुविधा होगी

किशनगंज जिला के टेढ़ागाछ प्रखंड क्षेत्र में सुबह-सुबह ओवरलोड ट्रक का परिचालन से स्कूली बच्चा काफी दिक्कत

Transcript Unavailable.

रोजगार की बात शुभम के साथ एपिसो

ठाकुरगंज में 9 सूत्री मांग को लेकर वार्ड सदस्यों ने एक दिवसीय धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया।

मौसम अलर्ट- भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी, फिर सक्रिय हो रहा है मॉनसून, होगी भारी बारिश, 22, 23 व 24 सितंबर को भारी बारिश होगी, 24 व 25 को आसमान में घना बादल छाया रहेगा, इस दौरान 20 किलोमीटर प्रति घण्टा की रफ्तार से हवा भी चलेगी, तामपान में भारी गिरावट होगी, जिससे ठंड का ऐहसास होग

बिहार सरकार ने विकास मित्र का मानदेय 13700 से बढ़ाकर 25000 किया, तालीमी मरकज़ का मानदेय 11 हजार से बढ़ाकर 22000 किया

राज्य सरकार के निदेशानुसार लोक- कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी आम जनों को सुलभ कराने, उनकी प्रतिक्रिया प्राप्त करने तथा लोक कल्याणकारी योजनाओं को स्थानीय आवश्यकताओं के अनुरूप और अधिक विस्तृत करने के संबंध में जनमानस के सुझावों को प्राप्त करने के उद्देश्य से कोचाधामन प्रखंड के पुरंदाह पंचायत के अंधासुर शिव मंदिर मैदान में जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन हुआ। बैठक में डीएम और एसपी के आगमन पर बीडीओ कोचाधामन ने पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। कार्यक्रम में जिलाधिकारी श्रीकांत शास्त्री,पुलिस अधीक्षक डॉ इनाम उल हक़ मेंगनू , जिला परिषद अध्यक्षा नुदरत महजबी एवं उप विकास आयुक्त स्पर्श गुप्ता सहित एडीएम अनुज कुमार, जिला पंचायत राज पदाधिकारी मो जफर आलम सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित थे। साथ ही, जन संवाद कार्यक्रम में बड़ी संख्या में आम जन सहित स्थानीय माननीय जनप्रतिनिधियों ने भी अपनी उपस्थिति सुनिश्चित की। जनसंवाद बैठक का शुभारंभ डीएम, एसपी और अन्य उपस्थित पदाधिकारी,जनप्रतिनिधि के द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। तत्पश्चात बिहार गीत का वादन हुआ।जन संवाद बैठक में स्थानीय लोगों की अभूतपूर्व भागीदारी रही। जनसंवाद कार्यक्रम में उपस्थित आम-आवाम को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि महत्वपूर्ण लोक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ आम जनों को स- समय एवं पारदर्शी तरीके से उपलब्ध कराना तथा योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराना एवम उन योजनाओं का जिले में समुचित तरीके से क्रियान्वयन हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा विभिन्न विभागों के अंतर्गत चलाई जा रही महत्वपूर्ण विकासात्मक एवं कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाएं। इसके लिए योजनाओं की जानकारी होना भी अनिवार्य है। जिला प्रशासन द्वारा महत्वपूर्ण योजनाओ के बारे में लोगों को जानकारी दी जाती रही है। जिलाधिकारी ने स्वयं शिक्षा ,स्वास्थ्य विभाग की महत्वपूर्ण योजनाओ, जिला में महानंदा , रतुआ नदी पर बन रहे बांध,कोशी मेची परियोजना,महिला सशक्तिकरण योजना सहित अन्य योजनाओं की विस्तृत जानकारी लोगों को दी। पुलिस अधीक्षक डॉ इनाम उल हक़ ने लोगो को संबोधित कर कहा कि महात्मा गांधी की परिकल्पना थी कि गांव विकसित हो तथा आत्मनिर्भर हो। उनके द्वारा गांव से पलायन रोकने के लिए लघु ,कुटीर उद्योग पर जोर दिया गया।उन्होंने समावेशी विकास पर बल दिया। जन संवाद बैठक को प्रशासन को गांव तक पहुंचने का माध्यम बताया। डीडीसी स्पर्श गुप्ता ने ग्रामीण विकास विभाग की योजनाओं को बतलाया। उन्होंने महात्मा गांधी के अनुसार गांवों के समृद्धि पर बल देते हुए आवास योजना और स्वच्छ बिहार अभियान की जानकारी प्रदान की और कोचाधामन के लाभुको के बारे में प्रकाश डाला। वीडियो क्लिप प्रसारण कर लाभुको के विचार को दिखाया गया।अपर समाहर्त्ता अनुज कुमार ने राजस्व विभाग के कार्यों को बतलाया और भूमि संबधी विवाद को हल करने हेतु सभी अंचल में साप्ताहिक जनता दरबार के आयोजन पर जानकारी दी। इस कार्यक्रम में कार्यक्रम स्थल पर विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों ने बारी बारी से विभागीय योजनाओं को बतलाया। अभिभावकों से अपने बच्चो के प्रत्येक दिन विद्यालय भेजने का आग्रह किया गया। जनसंवाद कार्यक्रम में उपस्थित लोगो से विभिन्न योजनाओं की क्रियान्वयन संबंधी उनके फीडबैक एवं सुझाव भी प्राप्त किए गए। स्थानीय जन प्रतिनिधियों ने भी सुझाव रखें। डेरामारी पंचायत के मुखिया शाहबाज आलम, बिशनपुर पंचायत के मुखिया पिंटू ,जिला परिषद सदस्य कैसर राही , पुरंदाहा पंचायत के वार्ड सदस्य नूर वारिश ,मजगुड़ी पंचायत के मुखिया राजेंद्र यादव आदि ने अपने सुझाव रखे। सभी ने त्रिस्तरीय पंचायत राज व्यवस्था के तहत पंचायत के जनप्रतिनिधियों के सुदृढ़ीकरण पर बल दिया।पंचायतों में सभी प्रकार के कार्य,प्रमाण पत्र निर्गत करने की व्यवस्था पर सुझाव रखें। बड़ीजान पंचायत के वार्ड सदस्य परबत कुमार राय ने भी पंचायत राज व्यवस्था को मजबूत करने पर सुझाव रखे। जन संवाद बैठक में किशनगंज के स्थानीय लोगो विशेषकर जीविका दीदियों के सक्सेस स्टोरी को बड़े स्क्रीन पर दिखा कर लोगो के बीच योजनाओं के लाभ से अवगत कराया गया।कार्यक्रम के समापन पर पुरंदह पंचायत की मुखिया ने धन्यवाद ज्ञापित किया और जिला प्रशासन के कार्यों को सराहा।

किशनगंज जिले में गर्मी के मौसम में मच्छरों का आतंक काफी बढ़ जाता है।इससे मलेरिया, डेंगू सहित मच्छर जनित अन्य बीमारियों का खतरा काफी बढ़ जाता है।इस पर प्रभावी नियंत्रण को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है।मलेरिया के खतरों के प्रति आम लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से मलेरिया माह आयोजित किया जा रहा है।इस दौरान पूरे महीने जागरूकता संबंधी कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे।