किशनगंज टेढ़ागाछ प्रखंड क्षेत्र के चिल्हनियां पंचायत स्थित रेतुआ नदी में सुहिया घाट पर घाट मालिक द्वारा चचरी पुल तैयार कर गुरुवार को आवागमन चालू किया गया।गौरतलब है कि रेतुआ नदी में वर्षो से सरकार से आरसीसी पुल निर्माण करने की मांग स्थानीय लोगों द्वारा की जा रही है,लेकिन पुल का निर्माण नहीं हो रहा है आसपास के लोगों को रेतुआ नदी में सालोभर नाव एवं चचरी पुल के सहारे ही आवागमन करना पड़ता है।इस वर्ष भी घाट मालिक ने लोगों की मांग पर चचरी पुल तैयार कर दिया है।घाट मालिक वीरबल अंसारी ने बताया चचरी पुल के निर्माण में 50 हजार से अधिक खर्च हुआ है।चचरी पुल तैयार होने से रोजमर्रे की जरूरतों को लेकर रेतुआ नदी पार करने वालों को नाव के अपेक्षा चचरी पुल पर नदी पार करना आसान हो गया है स्थानीय ग्रामीणों ने बताया नाव से नदी पार करने में रोज काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था।नाव पर बाइक चढ़ाना उतारना जोखिम भरा काम है।चचरी पुल तैयार होने से अब नदी पार करना आसान है जहाँ नाव के इंतजार में घंटो रहना पड़ता था,अब लोगों को कोई नाव का इंतजार नहीं करना पड़ेगा सुहिया घाट में चचरी पुल का निर्माण होने से सुहिया,आमबाड़ी,बेतबाड़ी, पंखाबाड़ी,देवरी,बभनगामा,खजूरबाड़ी,देवरी कोठीटोला, घनीफुलसार आदि गाँव के लोगों को आवागमन में सुविधा होगी