किशनगंज जिला के टेढ़ागाछ प्रखंड क्षेत्र के झाला पंचायत के मुखिया ने ऑडिट ऑफीसर को क्या सम्मान

किशनगंज जिला के टेढ़ागाछ प्रखंड क्षेत्र कॉलेज चौक में जल जमाव की समस्या से ग्रामीण परेशान

किशनगंज जिला के टेढ़ागाछ प्रखंड क्षेत्र धवैली के समीप में टोटो बाइक में टक्कर मामला शांत

किशनगंज जिला के टेढ़ागाछ प्रखंड क्षेत्र धवैली स्कूल में आग से बचाव को लेकर दिए गए बच्चों को जानकारी

किशनगंज नगर परिषद में भारी बारिश के बाद किशनगंज रेलवे कॉलोनी में घुसा बारिश का पानी। प्राप्त जानकारी के अनुसार लगभग 50 घरों में एक फिट तक पानी घुस गया है।

टीबी की दवा नियमित रूप से खाने के बजाय बीच में ही छोड़ देने से बीमारी और बढ़ जाती है। हालांकि जो लोग नियमित रूप से दवा सेवन के साथ पौष्टिक आहार लेते हैं वैसे लोग समय से स्वस्थ हो रहे हैं।आपको बताते चलें कि यह लक्षण दिखें तो करायें टीबी जांच-लंबे समय से खांसी होना,छाती में दर्द,कफ में खून आना,कमजोरी व थका हुआ महसूस करना,वजन का तेजी से कम होना,भूख नहीं लगना,ठंड लगना,बुखार लगा रहना,रात को पसीना आना

खबरें फटाफट-24 सितम्बर 2023-सीमांचल मोबाइल वाणी नमस्कार में धीरज सिन्हा सामुदायिक संवादाता किशनगंज लेकर आया हूं खबरें फटाफट की ताजा कार्यक्रम तो चलिए शुरू करते हैं। 1.9वीं से 12वीं के छात्र-छात्राओं का परीक्षा अपडेट बिहार में सरकारी स्कूलों में नौवी से 12वीं तक के बच्चों की मासिक परीक्षा 25 सितंबर से ली जाएगी।नवमी से दसवीं तक के छात्र-छात्राओं की परीक्षा 25 से 27 सितंबर तक और 11वीं व 12वीं के छात्र-छात्राओं की परीक्षा 25 से 4 अक्टूबर तक होगी। 2.सड़क में पर गिरने से आवाज ही बाधित किशनगंज नगर परिषद के पश्चिमपाली टीभियस के सामने पेड़ गिर गया था,जिससे यातायात प्रवाभित हो गया। इसी के साथ खबरें फटाफट की कार्यक्रम को करते हैं समाप्त मुझे दीजिए इजाजत,सुनते रहे सीमांचल मोबाइल वाणी।

टेढ़ागाछ प्रखंड प्रखंड सहित पूरे जिले में तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश से लोगों का जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है।वहीं यहां की प्रमुख मंडी फुलबरिया बाजार में सड़क पर जल जमाव से स्थानीय दुकानदारों एवं आने-जाने वाले लोगों को मुसीबत का सामना करना पड़ रहा है। कई वर्षों से बाजार का मुख्य सड़क जगह-जगह क्षतिग्रस्त हो गया है। सड़कों पर कई छोटे बड़े गड्ढे बन गए हैं। जिस कारण बारिश का पानी गड्ढों में भर जाता है।

किशनगंज जिले में पिछले दिनों डेंगू के 7 मरीज पॉजिटिव आया था।जिसमें से एक मरीज पूर्व में डिस्चार्ज किया गया है।वहीं एक और मरीज को शनिवार को डिस्चार्ज किया गया।मरीज सदर अस्पताल के डेंगू वार्ड में भर्ती था। इलाज से मरीज स्वस्थ होने पर घर के लिए डिस्चार्ज किया गया है। बताते चलें कि वर्तमान में डेंगू पॉजिटिव एक मरीज सदर अस्पताल के डेंगू वार्ड में तथा 1 एमजीएम के डेंगू वार्ड में और 3 मरीज होम आइसोलेशन में है जहां इलाज चल रहा है।

किशनगंज नगर परिषद के अंतर्गत पश्चिमपाली टीभियस के सामने पेड़ गिर गया था,जिससे यातायात प्रवाभित हो गया। सुचना मिलते ही किशनगंज नगर परिषद के माननीय मुख्य पार्षद "श्री इन्द्र देव जी" ने वहा पहुंच कर पेड़ हटाने का निर्देश दिया ताकि यातायात फिर से बहाल हो सके।