किशनगंज जिले में पिछले दिनों डेंगू के 7 मरीज पॉजिटिव आया था।जिसमें से एक मरीज पूर्व में डिस्चार्ज किया गया है।वहीं एक और मरीज को शनिवार को डिस्चार्ज किया गया।मरीज सदर अस्पताल के डेंगू वार्ड में भर्ती था। इलाज से मरीज स्वस्थ होने पर घर के लिए डिस्चार्ज किया गया है। बताते चलें कि वर्तमान में डेंगू पॉजिटिव एक मरीज सदर अस्पताल के डेंगू वार्ड में तथा 1 एमजीएम के डेंगू वार्ड में और 3 मरीज होम आइसोलेशन में है जहां इलाज चल रहा है।