किशनगंज जिले के कोचाधामन प्रखंड अंतर्गत गरगाँव पंचायत के मोहरा मुख्य सड़क से हमीद के घर तक सड़क की स्तिथि बहुत खराब है। वहीं ग्रामीण का यह कहना है कि सड़क बनने के 3 साल के अंदर ही सड़क का हाल ऐसा हो गया है लेकिन सड़क को ठीक नही किया गया। जिस कारण बरसात के दिनों में पानी जमने से काफी समस्या हो रही है जिस कारण वहाँ के ग्रामीण ने किया जल्द से जल्द सड़क को ठीक करने की माँग किया है।
बिहार राज्य के किशनगंज जिले के कोचाधामन प्रखंड अन्तर्गत बलिया पंचायत के मकराह में मुख्यमंत्री जी का महत्वकांक्षी योजना नल जल योजना केवल शोभा की वस्तु बनी हुई है पंचायत के किसी भी नल में नही आ रहा है पानी। पंचायत के लोगों की माँग है कि नलों में शुद्ध पानी का सप्लाई जल्द से जल्द किया जाए।
किशनगंज जिले अंतगर्त अपने निज आवास किशनगंज में लोगों की समस्याओं को सुनकर उनका निष्पादन करने हेतु कोचाधामन के पूर्व विधायक मुजाहिद आलम ने जनता दरबार का किया आयोजन, जिसके तहत हल्दिखोरा के ग्रामीणों ने नाला से संबंधित समस्याओं से कराया अवगत, जिसको लेकर पूर्व विधायक ने जल्द नाला बनवाने का दिया आस्वासन।
बिहार राज्य के किशनगंज जिले अंतर्गत अपने निज आवास कठामठा में लोगों की समस्याओं को सुनकर उनका निष्पादन करने हेतु कोचाधामन विधायक प्रतिनिधी इमतियाज असफी ने जनता दरबार का किया आयोजन,जिसके तहत नेगसिया के ग्रामीणों ने हर वर्ष हो रहे नदी कटाव संबंधित समस्याओं से कराया अवगत,जिसको लेकर विधायक प्रतिनिधि ने जल्द नदी में बांध बनवाने का दिया आश्वासन
बिहार राज्य के किशनगंज जिले में संभावित बाढ़ के मद्देनजर डीएम श्रीकांत शास्त्री ने कई प्रखंडों का दौरा किया है और हालात का जायजा लिया है। अपने दौरे के दौरान डीएम ने पोठिया अंचल के गोरुखाल पंचायत और दिघलबैंक अंचल में पत्थरघट्टी पंचायत में हो रहे नदी कटाव क्षेत्रों का भ्रमण कर स्थिति का जायजा लिया है। इस दौरान विभागीय अधिकारी साथ रहे।
किशनगंज जिले में बीते कई दिन से रुक-रुक कर बारिश हो रही है जिस वजह से गांव -मोहल्ले में जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो गई है।हालांकि बारिश के बाद बीच-बीच मे कड़ी धूप फिर बारिश की स्थिति सेहत के लिए कई प्रकार के रोग भी पनपने शुरू हो जाते हैं।बरसात शुरू होते ही डेंगू,मलेरिया और चिकनगुनिया जैसी कई तरह की मच्छर जनित बीमारियों का जोखिम काफी बढ़ जाता है।
दिघलबैंक प्रखंड में हमेशा की तरह एक बार फिर से बारिश प्रारंभ होते ही प्रखंड में बिजली अनियमित आपूर्ति की समस्या बढ़ गई है।पहले तो पांच छह घंटे लेकिन बारिश के मौसम में अब दस से पंद्रह घंटे तक बिजली कटौती हो रही है।बिजली आने व जाने का कोई समय भी निर्धारित नहीं है। बिजली कटौती अधिक होने के कारण आम लोग परेशान हैं और लोगों की परेशानियां काफी बढ़ गई है।
किशनगंज जिले में मानसून की बारिश ने रफ्तार पकड़ ली है। दो दिनों से रुक-रुक कर हुई बारिश के बाद शुक्रवार की अहले सुबह जमकर बारिश हुई। सुबह 9 बजे ही जिला मुख्यालय में बारिश 50 एमएम तक पहुंच गया था।इधर हाल के दिनों में पहली बार इतनी तेज बारिश से किसानों के चेहरे खिल उठे।
ठाकुरगंज प्रखंड क्षेत्र में रुक-रुक कर हो रही बारिश से प्रखंड क्षेत्र के किसानों में खुशी है। प्रखंड क्षेत्र के किसानों के द्वारा धान की खेती के लिए खेत की तैयारी की जा रही है। वही प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर किसानों के द्वारा धान की रोपाई शुरू कर दी गई है। गौरतलब है कि खरीफ फसलों की खेती के लिए अब मौसम पूरी तरह अनुकूल हो गई है।
टेढ़ागाछ प्रखंड के भारत-नेपाल सीमा को जोड़ने वाली मुख्य सड़क पर जल जमाव होने से स्थानीय लोगों एवं राहगीरों को कठिनाई हो रही है। प्रखंड क्षेत्र स्थित भोरहा पंचायत के वार्ड संख्या 4 में काली मंदिर के समीप सड़क बनने के बाद से ही जल जमाव की समस्या बनी हुई है।
