सुहिया घाट में गोल्डन ब्रिज बन कर तैयार। टेढ़ागाछ:प्रखंड क्षेत्र के चिल्हनियां पंचायत स्थित रेतुआ नदी में सुहिया घाट पर घाट मालिक द्वारा चचरी पुल तैयार कर गुरुवार को आवागमन चालू किया गया।गौरतलब है कि रेतुआ नदी में वर्षो से सरकार से आरसीसी पुल निर्माण करने की मांग स्थानीय लोगों द्वारा की जा रही है,लेकिन पुल का निर्माण नहीं हो रहा है। आसपास के लोगों को रेतुआ नदी में सालोभर नाव एवं चचरी पुल के सहारे ही आवागमन करना पड़ता है।इस वर्ष भी घाट मालिक ने लोगों की मांग पर चचरी पुल तैयार कर दिया है।घाट मालिक वीरबल अंसारी ने बताया चचरी पुल के निर्माण में 50 हजार से अधिक खर्च हुआ है।चचरी पुल तैयार होने से रोजमर्रे की जरूरतों को लेकर रेतुआ नदी पार करने वालों को नाव के अपेक्षा चचरी पुल पर नदी पार करना आसान हो गया है।
