किशनगंज एयरपोर्ट के दिन बहुरनेवाले हैं।इस एयरपोर्ट के रनवे को दुरुस्त किया जाएगा। इसके लिए सिविल विमानन निदेशालय की ओर से फंड भी जारी कर दी गयी है।4 करोड़ 5 लाख 22 हजार 6 सौ रुपए की राशि जिले को आवंटित हुई। राशि आवंटित होने के बाद जिलाधिकारी श्रीकांत शास्त्री ने भी इस दिशा में पहल तेज कर दी है।सिविल विमानन निदेशालय द्वारा एक साथ छह जिलों के एयरपोर्ट के रनवे को दुरुस्त करने के लिए राशि भेजी गयी है।