बिहार राज्य के किशनगंज जिला के पोठिया प्रखंड में 24 माह पूर्व मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत निर्माण कराया गया प्रखंड के देबीचौक सोनापुर आरईओ सड़क स्थित पासवान टोला से खेकीबस्ती तक जानेवाली 1.45 कीमी सड़क महानंदा नदी के कटाव की चपेट में आ गया है।यदि बाढ़ आने के पहले कटाव के स्थान पर बाढ़ निरोधक कार्य नहीं किया गया तो नदी द्वारा सड़क कटाव कर लिया जाएगा।
