बिहार राज्य के किशनगंज जिले से धीरज सिन्हा ने मोबाईल वाणी के माध्यम से बताया कि दिघलबैंक प्रखंड को जिला मुख्यालय से जोड़ने वाली एसएच 99 सहित प्रखंड से गुजरने वाली अधिकतर मुख्य सड़कों कि हालत वर्षों से बेहद खराब हो चुकी है। जिससे लोगों को लगातार परेशानियों का सामना करना पर रहा है तथा दुर्घटना का सबब बन रहा है। सबसे बुरा हाल एसएच-99 का है जिसपर जनता हाट, टप्पू मार्केट तथा हरूवाडांगा चौक सहित दर्जनों जगहों पर सड़क तलाबनुमा गड्ढों में तब्दील हो चुका है।रोज टूटी सड़क और उसमें बने गड्ढों के कारण रोज लोगों को घंटों जाम की समस्या से भी परेशान होना पर रहा है।
