बहादुरगंज प्रखंड के पश्चिमी क्षेत्र में बसे गांव में नदी कटाव का खतरा मंडराने लगा है। गांव के लोगों को फिर नदी कटाव की चिंता सता रही है।क्षेत्रीय जिला पार्षद प्रतिनिधि इमरान आलम ने नदी कटाव प्रभावित इलाके का दौरा कर बताया कि प्रत्येक वर्ष हमारा क्षेत्र बाढ़ एवं नदी कटाव से प्रभावित होता है जिससे सैकड़ों आशियाने नदी में समा जाते हैं। दर्जनों परिवार विस्थापित की जिंदगी जीने को मजबूर हो जाते हैं।