बिहार राज्य के किशनगंज जिला से सामुदायिक संवाददाता धीरज सिन्हा मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे है कि बहादुरगंज प्रखंड में विगत सात वर्ष पहले लाखों की राशि से निर्मित वृद्धा आश्रम नगर पंचायत बहादुरगंज में शोभा की वस्तु बनकर रह गयी है। वृद्धा आश्रम में निसहाय वृद्ध को आवासीय एवम भोजन की सुविधा का इंतजाम नहीं होने के कारण बहादुरगंज में निर्मित ओल्ड ऐज होम से जुड़ा सरकारी उद्देश्य की पूर्ति नहीं हो पाई है।