मध्यप्रदेश राज्य के खंडवा जिला से राकेश वर्मा मोबाइल वाणी के माध्यम से जलवायु परिवर्तन कार्यक्रम के अंतर्गत संदीप यादव से साक्षात्कार लिया है। जिसमें संदीप ने बताया कि जलवायु परिवर्तन कार्यक्रम सुनकर उन्होंने अपने जीवन मे परिवर्तन लाया है। उन्होंने खाली जमीन पर पांच पौधे लगाया है। उनको पौधे लगाते देख कर उनके साथी भी प्रेरित हुए और उन लोगों ने भी पौधे लगाए है। इसके साथ ही साथ उन्होंने बताया की गांव के लोगों को पौधे लगाने के लिए जागरूक करेंगे ताकि वातावरण शुद्ध हो और ताजा ऑक्सीजन मिले और इससे परिवर्तन भी हो।
मध्यप्रदेश राज्य के खंडवा जिला से एकता महाजन मोबाइल वाणी के माध्यम से रोहित वात्सलय से साक्षात्कार लिया है। जिसमें रोहित ने बताया कि उन्होंने मोबाइल वाणी पर जलवायु परिवर्तन से सम्बंधित कार्यक्रम को सुना जिसे सुनकर बहुत प्रभावित हुए और अपने घर में पांच पौधे लगाया। जलवायु परिवर्तन सम्बंधित कार्यक्रम को सुनकर उन्हें जानकारी मिली की पेड़ पौधा मनुष्य के लिए कितने लाभदायक है और इस जानकारी का पालन भी किया। उन्होंने इसके साथ ही साथ दूसरों को इस महत्वपूर्ण जानकारी को सुनने के लिए जागरूक किया। जलवायु परिवर्तन से जुड़ी इस महत्वपूर्ण जानकारी के लिए उन्होंने मोबाइल वाणी का धन्यवाद किया है।
जलवायु की पुकार कार्यक्रम के अंतर्गत इस अंतिम प्रोमों में हम जानेंगे कि हमने जलवायु से सम्बंधित अनेक बातें की हैं और जानकारियों पर विचार भी किया है
मध्यप्रदेश राज्य के खंडवा जिला से एकता महाजन मोबाइल वाणी के माध्यम से रेणुपरमार से साक्षात्कारलिया है। जिसमें रेणुपरमार ने बताया की वे मोबाइल वाणी के कार्यकर्म को सुनती है और उन्हें सुनना बहुत पसंद है। मोबाइल वाणी पर चल रहे जलवायु परिवर्तन कार्यक्रम को उन्होंने सुना है जिसमें जलवायु परिवर्तनों के कारणों और प्रभाओं के बारे में बताया गया है कि जलवायु परिवर्तन से मौसम बदल रहा है। किसानों को बहुत नुकसान हो रहा है फसलें खराब हो रही है और बीमारियां भी बढ़ रही है। इसके साथ ही साथ उन्होंने बताय कि वे कार्यक्रम को सुनकर अपने घर पर पेड़ लगायी हैं और लोगों से भी कहती हैं की सभी अपने घरों पर पेड़ लगाएं।
जलवायु की पुकार [ एक नए सफर का अंत ] कार्यक्रम के अंतर्गत हम जानेंगे की कैसे दुनिया भर में तापमान तेजी से बढ़ रहा है जिसके कारण लोगों के जीवन पर प्रभाव पड़ रहा है ।
मध्यप्रदेश राज्य के खण्डवा जिला से इंदरगड़ेवाल मोबाइल वाणी के माध्यम से अमृत धरोहर योजना के बारे में बता रहे है कि विश्व पर्यावरण दिवस पर प्रधानमंत्री द्वारा इस योजना का प्रारम्भ किया गया। इस योजना का उद्देश्य प्रदुषण,अतिक्रमण और जलवायु परिवर्तन जैसे विभिन मुद्दों के कारण खतरे में पड़ रहेभू मि की रक्षा करना है और पर्यावरण को स्वच्छ एवं मजबूत बनाना है
मध्यप्रदेश राज्य के खंडवा जिला से कविता मोबाइल वाणी बता रही है कि जलवायु परिवर्तन के कारण बहुत सारे नुकसान भी हो रहे है। बहुत ज्यादा बारिश या बारिश नहीं होने से फसलें खराब हो रही है
जलवायु की पुकार [श्रोताओं की सरगम] कार्यक्रम के अंतर्गत हम जानेंगे अलग अलग लोगों के योगदान के बारे में की कैसे पर्यावरण के समस्याओं का समाधान निकाला जा सके।
मध्यप्रदेश राज्य के खंडवा जिला से कविता मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रही हैं कि जलवायु परिवर्तन हमारे लिए समस्या का कारण बन गया है इससे हमे बहुत सारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जैसे अचानक से बारिश होना ओला पड़ना फसलों में कीड़े लग्न आदि। इसलिए किसान भाइयों को जैविक विधि से खेती करना चाहिए
मध्यप्रदेश राज्य के जिला खंडवा से भगीरथ मोबाइल वाणी के माध्यम से कह रहे है कि जलवायु परिवर्तन का सबसे बड़ा कारण है कि किसान आजकल रासायनिक खेती कर रहे है इसके साथ ही पेड़ों की कटाई भी तेजी से की जा रही है जिसके कारण तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। आगे कह रहे है कि तापमान की बढ़ोतरी के कारण ऊष्मा पूरी तरह से संचालित नहीं हो पा रही है