मध्यप्रदेश राज्य के खंडवा जिला से एकता महाजन मोबाइल वाणी के माध्यम से रोहित वात्सलय से साक्षात्कार लिया है। जिसमें रोहित ने बताया कि उन्होंने मोबाइल वाणी पर जलवायु परिवर्तन से सम्बंधित कार्यक्रम को सुना जिसे सुनकर बहुत प्रभावित हुए और अपने घर में पांच पौधे लगाया। जलवायु परिवर्तन सम्बंधित कार्यक्रम को सुनकर उन्हें जानकारी मिली की पेड़ पौधा मनुष्य के लिए कितने लाभदायक है और इस जानकारी का पालन भी किया। उन्होंने इसके साथ ही साथ दूसरों को इस महत्वपूर्ण जानकारी को सुनने के लिए जागरूक किया। जलवायु परिवर्तन से जुड़ी इस महत्वपूर्ण जानकारी के लिए उन्होंने मोबाइल वाणी का धन्यवाद किया है।