मध्यप्रदेश राज्य के खंडवा जिला से एकता महाजन मोबाइल वाणी के माध्यम से रेणुपरमार से साक्षात्कारलिया है। जिसमें रेणुपरमार ने बताया की वे मोबाइल वाणी के कार्यकर्म को सुनती है और उन्हें सुनना बहुत पसंद है। मोबाइल वाणी पर चल रहे जलवायु परिवर्तन कार्यक्रम को उन्होंने सुना है जिसमें जलवायु परिवर्तनों के कारणों और प्रभाओं के बारे में बताया गया है कि जलवायु परिवर्तन से मौसम बदल रहा है। किसानों को बहुत नुकसान हो रहा है फसलें खराब हो रही है और बीमारियां भी बढ़ रही है। इसके साथ ही साथ उन्होंने बताय कि वे कार्यक्रम को सुनकर अपने घर पर पेड़ लगायी हैं और लोगों से भी कहती हैं की सभी अपने घरों पर पेड़ लगाएं।