बिहार राज्य के मुजफ्फरपुर जिले के काँटी प्रखंड से रिंकू देवी जी का कहना है कि उन्हें चमकी बुखार पर जानकारी दी गयी जिसमे यह बताया गया है कि बच्चों को रात मे भर पेट खाना खिलाना चाहिए साथ मे मीठा भी खिलाना चाहिए ताकि बच्चा स्वास्थ और सुरक्षित रहे. सुबह उठते ही बच्चों को देखे कि वह कहिन बेहोश तो नहीं. अगर बच्चा बेहोश दिखे तो उससे तुरंत अस्पताल ले जाये.
बिहार के मुजफ्फरपुर जिला के बोचहा पंचायत की सीएनआरपी लक्ष्मी देवी गर्भावस्था के दौरान बरती जाने वाली सावधानियां के बारे जानकारी दे रही हैं. उन्होंने बताया कि गर्भावस्था के दौरान विशेष सावधानी की जरुरत है. केल्शियम एवं आयरन की गोली का नियमित सेवन करना चाहिए. साथ ही 10 में से 5 खाद्य समूह का उपयोग करना चाहिए.
बिहार राज्य के मुजफ्फरपुर जिला के कांटी पंचायत की अनीता देवी बताती हैं कि चमकी बुखार से बचाव के लिए ने बच्चों का अच्छे से ध्यान रखना चाहिए अगर चमकी बुखार हो तो उसे तुरंत स्वास्थ्य केंद्र ले जाना चाहिए बच्चा अगर कमजोर हो तो उसे ओआरएस का घोल देते रहना चाहिए और गर्मी में बच्चों को धूप में बिल्कुल नहीं निकालना चाहिए बच्चों को पूरक आहार थोड़ी-थोड़ी देर पर देना चाहिए उन्होंने बताया कि मेरी शादी मेरी मर्जी से नहीं हुयी थी जिस कारण मेरी पढ़ाई अधूरी रह गई लेकिन मैं अपनी बच्चों की शादी उनकी मर्जी के खिलाफ नहीं करूंगी
मुजफ्फरपुर जिला से बोचहा प्रखंड के सविता देवी जो आस्था सीएलएफ से जुड़ी हुई है बताया कि गर्भावस्था के दौरान कैसे अपना ख्याल रख सकते उसने बतायी की इस दौरान अपने खानपान का खास ख्याल रखना चाहिए अपने आहार में सभी चीजों को शामिल करना चाहिए जैसे दूध दही अंडा मछली हरी पत्तेदार सब्जियां अगर वह अपने खाने में शामिल करेंगे तो उनका जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ होगा और उन्हें किसी तरह की परेशानी भी नहीं होगी किसी भी तरह की परेशानी होती भी है तो उन्हें अपने नजदीक के आशा, ए एन एम से संपर्क कर लेना चाहिए एवं डॉक्टर की सलाह जरूर लेना चाहिए इसके साथ उन्नहोंने बताई की नवजात शिशु को कैसे रख सकते हैं उसमें जैसे ही बच्चा होता है तो जीरो से 6 माह के बच्चे के लिए मां का दूध बहुत ही जरूरी है मां का पहला पीला गाढ़ा दूध बच्चे के पहला टीका के समान होता है इसीलिए वह देना बहुत ही जरूरी है और जीरो से 6 माह तक के बच्चे को क्यों केवल मां का ही दूध देना चाहिए एक बूंद पानी भी नहीं देना चाहिए
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
