बिहार राज्य के मुजफ्फरपुर जिला के सर्फुद्दीनपुर पंचायत से सीएनआरपी पद पर कार्यरत सोनी देवी मोबाइल वाणी के माध्यम से ये बताना चाहती है कि वह सर्फुद्दीनपुर पंचायत के अन्तर्गत 17 वीवो को देखती हैं और वीवो में जा कर छह महीने से आठ महीने के बच्चों के घर जा कर पूरक आहार के बारे में बताती हैं। पूरक आहार बच्चे को कब देना चाहिए जब बच्चा छह महीने का हो जाये उसके बाद सातवें महीने से पूरक आहार देना चाहिए और आठवें महीने में एक कटोरी जैसी पूरक आहार देनी चाहिए और नौ से ग्यारह महीने के बच्चे को दिन में तीन बार आधी कटोरी देना चाहिए और बारह से अठारह महीने के बच्चे को कमसे कम से कम दिन तीन बार पूरी कटोरी पूरक आहार देना चाहिए। अन्नप्राशन दिवस शिशु के छह महीने पुरे होते ही अन्नप्राशन दिवस करना चाहिए। बच्चे के लिए पूरक आहार के साथ साथ माँ का दूध भी जरुरी है। हर महिला को बच्चे को स्तनपान कराना जरुरी है क्यूंकि बच्चे के लिए माँ का गाढ़ा पीला दूध बच्चे को रोगों से लड़ने के लिए क्षमता प्रदान करता है।

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

karona se juri git

बिहार राज्य के मुजफ्फरपुर जिला के मझौली पंचायत से सीएनआरपी पद पर कार्यरत मीरा देवी मोबाइल वाणी के माध्यम से दीदियों से अपील करती हैं की सभी कोरोना का टीका जरूर लगाए। जो लोग कोरोना का टीका ले चुके है उनके अलावा जो नहीं लिए है वह कोरोना का टीका अवश्य लगाए क्यूंकि कोरोना का टीका लगा कर खुद को सुरक्षित करे और अपने परिवार वालों को सुरक्षित रखे। कोरोना का टीका लगाने से कोरोना होने की संभावना कम हो सकती है और अगर कोरोना हो जाये तो ठीक हो जायेगा।गर्भवती धात्री महिलाओं को पहले कोरोना का टीका नहीं लेना था परन्तु अब अस्पताल में आशा और एएनएम का प्रशिक्षण हुआ जिसमें गर्भवती और धात्री महिलाएं भी कोरोना का टीका लगा सकती हैं

जिलाधिकारी मुजफ्फरपुर प्रणव कुमार की अध्यक्षता में समाहरणालय सभा कक्ष में शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की समीक्षात्मक बैठक की गई। बैठक में उपस्थित स्वास्थ विभाग के जिला स्तरीय एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों, बीएचएम ,बी सी एम को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग से संबंधित सरकार की विभिन्न योजनाओं का क्रियान्वयन करने की दिशा में पूरी गंभीरता ,ईमानदारी एवं पारदर्शिता बरतें ताकि आम आदमी को बेहतर चिकित्सीय सुविधाएं मुहैया हो सके और उन्हें इन योजनाओं का लाभ मिल सके। उन्होंने स्पष्ट कहा कि कार्य में कोताही और लापरवाही पर कार्रवाई की जाएगी।

बिहार राज्य के मुजफ्फरपुर जिला के जमीलाबाद पंचायत से अनिकेत कुमार मोबाइल वाणी के माध्यम से ये जानना चाहते है कि मछर काटने से मलेरिया क्यों फैलता है ?

बिहार राज्य के मुजफ्फरपुर जिला में मोतीपुर प्रखंड की सरिता देवी ने गर्भवती एवं धात्री महिलाओं के लिए पोषण बगीचा के महत्त्व के बारे में जानकारी दी है. उन्होंने बताया है कि दीदियां अपने घर या आँगन में पोषण बगीचा लगा सकती है जहाँ वह हरी सब्जियां, बोदी, टमाटर, हरी पत्तेदार सब्जियां, साग आदि उपजा सकती है. इसके अलावा जैविक खेती कर सब्जियों को उपजा कर उसका सेवन कर सकती हैं. इससे उनका खुद का और उनके होने वाले बच्चे का भी स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। इससे उन्हें घर पर ही पौष्टिक आहार मिलेगा और बाजार से महँगी सब्जियां नहीं खरीदनी पड़ेगी। उन्होंने यह भी बताया कि गर्भवती माताओं को अपने आहार में ज्यादा से ज्यादा खाद्य पदार्थों को शामिल करना चाहिए। उन्हें दस खाद्य समूहों में से काम से काम ५ खाद्य समूहों को जरूर शामिल करना चाहिए।

बिहार राज्य के मुजफ्फरपुर जिले की बोचहा प्रखंड से लक्ष्मी देवी ने चमकी बुखार एवं चमकी बुखार से बचाव के बारे में बताई | उन्होंने बतायी कीचमकी बुखार से अपनी बच्चे को बचने के लिए अपने बच्चे को धूप में बिल्कुल जाने ना दें | गर्मी के मौसम में धूप से बच्चे को खेलने के लिए बिल्कुल जाने नहीं देना है | रात में बच्चे को भूखा पेट बिल्कुल नहीं सुलाना है उसे खाना खिला कर ही सुलाना है और खाने में मीठा जरुर खिलाना है | इसके अलावा बच्चे को बुखार आता है तो ठंडे पानी में पट्टी भिगोकर उसके माथे पर रखना है जिससे बुखार कम हो सकता है | बच्चे को अगर ज्यादा बुखार हो गया है तो अपने नजदीकी आशा एवं ए एन एम को बताना है एवं बिलकुल देरी न करके नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर के पास ले जाना है | घर में ओ आर एस का दो पैकेट जरुर रखना है और अगर उल्टी और दस्त हो तो 1 लीटर पानी में एक पैकेट डाल दीजिए और उसको थोड़ी थोड़ी देर में बच्चे को पिलाते रहना चाहिए और बचा हुआ घोल दोबारा बच्चों को नहीं देना चाहिए | अगर आपको लगता है कि बच्चे के शरीर में ऐंठन हो रही है या फिर तेज बुखार आ रहा है तो उसको तुरंत डॉक्टर के पास ले जाना है |