Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
बिहार राज्य के मुजफ्फरपुर जिला से बबिता दीदी जीविका मोबाइल वाणी के माध्यम से प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस योजना के माध्यम से सभी दीदियाँ लाभ उठा सकती हैं। उन्होंने बताया कि अगर किसी भी दुर्घटना होने पर दो लाख का बीमा दिया जाएगा। साथ ही जिसके नाम पर नॉमिनी कराई जायेगी उसे ही दिया जाएगा। दीदी ने प्रधानमंत्री सुरक्षा योजना के बारे में जानकारी दी। इस योजना के माध्यम से बहुत ही लाभ होगा। इसमें 18 से 70 वर्ष की दीदी के ही होंगे और विकलांग होने पर दो लाख दिया जाएगा
Transcript Unavailable.
बिहार राज्य के जिला मुज़फ़्फ़रपुर के प्रखंड कांटी से जुल्फिकार मोबाइल वाणी के माध्यम से जीनत परवीन से साक्षात्कार लिए जिसमे उन्होंने बताया कि जीविका मोबाइल वाणी सुनकर बहुत सी जानकारी को अपनाया है। इनके घर में एक बेटी है जिसको ये धुप में नहीं जाने देती है, भूखे पेट सोने नहीं देती है ,खाने में मीठा जरूर खिलाती है। हाथ धो कर ही बच्चों को खाना खिलाती है और खाने देती है।साथ ही दो वर्ष के छोटे बच्चे को भी पूरक आहार की जानकारी के अनुसार खान पान कर रही है।इसके आलावा मोबाइल वाणी से उन्हें डॉक्टर सलाह की जानकारी भी मिलती है। इसके साथ ही कामयाब दीदियों की कहानी भी इन्हे ज्यादा पसंद इसको सुन कर इन्हे प्रेरणा मिलती है की ये भी जीवन में कुछ कर सकती है।इतना ही नहीं इन्होने मोबाइल वाणी पर अपनी दीदी की कामयबा दीदी की कहानी सुनाई जिसमे बताया गया था की शादी के बाद वे अपना ससुराल में नहीं गयी क्योंकि वहाँ पर शौचालय नहीं था फिर उस महिला ने समूह से पैसा उठा कर शौचालय का निर्माण कराया उनकी कहानी सुनकर इनकी साथी महिला को इतना साहस मिला की उन्होंने ने भी समहू से पैसा उठा कर शौचालय का निर्माण कराया।इनका यह भी मानना है कि मोबाइल वाणी सुन कर लोगो के स्वास्थ्य में बहुत फर्क आया है। जिनके पास जानकारी का आभाव था उन्होंने जानकारी प्राप्त कर कोरोना का टीका लिया अपना इलाज करवाया।इनका कहना है कि जरुरी नहीं की हर इंसान अखबार पढ़ता हो या टीवी देखता हो पर आज हर एक इंसान के पास मोबाइल है जिसमे वह मोबाइल वाणी सुन कर बहुत कुछ कर सकता है।
बिहार राज्य के जिला मुजफ्फरपुर के पानापुर पंचायत से रूबी देवी मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रही है कि गर्भवती महिला को गर्भ का पता चलते ही आँगनबाड़ी केंद्र जाना चाहिए है और रजिस्ट्रेशन कराना चाहिए।गर्भवती महिला को दस खाद्य समूह में से पांच खाद्य समूह खाना चाहिए। खून की कमी होने पर आयरन की गोली खानी चाहिए। इसके आलावा समय समय पर टीका , खून जाँच और नियमित जाँच करानी चाहिए ।
बिहार राज्य के जिला मुजफ्फरपुर के पानापुर पंचायत से संजय कुमार मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे है कि 26 नवंबर को नशा मुक्ति दिवस मनाया है और लोगों को जागरुक किए हैं कि शराब पीना सेहत के लिए हानिकारक है इसे पैसे की बर्बादी होती है समाज में प्रतिष्ठा हनन होता है। बच्चों को हीं भावना से देखते हैं जिससे समाज में प्रतिष्ठा ही खत्म हो जाए उस चीज को लेने से क्या फायदा
Transcript Unavailable.
बिहार राज्य जिला मुज़फ़्फ़रपुर के बंदरा प्रखंड से संगीता चौधरी मोबाइल वाणी के माध्यम से जानना चाहती है कि क्या सभी को इन्शुरन्स कराना जरूरी है और इसके क्या फायदे है ?
बिहार राज्य के जिला मुज़फ़्फ़रपुर से श्रोता मोबाइल वाणी के माध्यम से जानना चाहती है कि जो बच्चो को दूध पिलाती वो कोवीड वैक्सीन ले सकती है ?
