बिहार राज्य के मुजफरपुर से जुल्फिकार मोबाइल वाणी के माध्यम से जानकारी दे रहे है कि दुनिया में कितनी बार महामारियां आई हैं, लेकिन हर बार उसे मात दी गयी है। इसमें सबसे बड़ी भूमिका मुश्किलों से सीखी हुई सबक की रही। बीमारी सिर्फ दवा से दूर नहीं हुई, बल्कि इसमें सही सूचना, बेहतर समझ और उचित सामाजिक व्यवहार ने महामारी को मात देने की राह आसान की। नाइजीरिया और पश्चिम अफ्रीका ने 2014 में इबोला पर काबू पाने में इन्हीं चीजों को आजमाया था। पूरी खबर सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें और मोबाइल वाणी के टॉल फ्री नंबर 8800458666 पर भी सुनें।

बिहार राज्य के जिला मुजफ्फरपुर से जुल्फिकार मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे है कि मौसम में होने वाले अचानक बदलाव के कारण डायरिया (दस्त) का खतरा ज्यादा बढ़ जाता है। ऐसे मौसम में बच्चों पर ध्यान देना ज्यादा जरूरी है। दस्त से होने वाली शिशु मृत्यु को शून्य स्तर तक लाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने बड़ा कदम उठाया है। इसके लिए राज्य में सघन दस्त नियंत्रण पखवाड़ा का आयोजन किया जायेगा। कोरोना काल की विषम परिस्थिति को ध्यान में रखते हुए पखवाड़े का आयोजन 16 से 29 सितंबर तक किया जायेगा। राज्य स्वास्थ्य समिति ने सभी सिविल सर्जन को पत्र लिखकर आवश्यक दिशा निर्देश जारी किया है।

बिहार राज्य के मुजफरपुर से जुल्फिकार मोबाइल वाणी के माध्यम से जानकारी दे रहे है कि कोरोनावायरस के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए राज्य सरकार एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगातार सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है. इच्छुक संक्रमित मरीजों को होम आइसोलेशन की सुविधा प्रदान की गयी है,जहाँ समुचित व्यवस्था उपलब्ध होने पर इलाजरत मरीज स्वयं को अपने घर में आइसोलेट कर सकते हैं.

बिहार राज्य के जिला मुजफ्फरपुर से जुल्फिकार मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे है कि घृणा रोग से हो सकती है, लेकिन रोगी से नहीं। टीबी को लेकर समाज में जो भ्रांतियां हैं, वह एक व्यक्ति के समाज में सम्मानपूर्वक जीने के अधिकार पर गहरा चोट करती हैं। जरा सोचिए उस इंसान पर क्या बीतती होगी, जब अचानक से लोग घर आना-जाना छोड़ दे, साथ उठने-बैठने वाले दोस्त कन्नी काटने लगे। पल-पल हीन भावनाओं के साये में जीने के दर्द को झेला है मुजफ्फरपुर के दिवाकर कुमार ने। इतना दर्द सहने के बाद भी दिवाकर ने हिम्मत नही हारी उन्होंने समाज की सोच को ही बदल देने ठानी। पूरी खबर सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें और मोबाइल वाणी के टोल फ्री नंबर 8800458666 पर भी सुनें।

बिहार राज्य के जिला मुजफ्फरपुर से रंजन मोबाइल वाणी के माध्यम से जानकारी दे रहे है कि मुजफ्फरपुर में चमकी बुखार से इस साल जहां कुछ राहत है, वहीं इस मामले में पिछले साल की तुलना में बहुत कम मामले देखने को मिल रहे है लेकिन बाढ़ और कोरोना संक्रमण काल में लोगों की परेशानियाँ बहुत बढ़ गई है।हालांकि सरकार और प्रशासन द्वारा लॉक डाउन के नियमों में धीरे-धीरे छूट दी जा रही है एवं संक्रमण की रोकथाम को लेकर प्रयास भी किए जा रहे हैं। ऐसे समय में सभी लोगों को बाढ़ के दौरान भी संक्रमण के प्रति सजग रहते हुए अपनी सामाजिक जिम्मेदारी भी निभानी चाहिए. जरूरतमंदों की मदद करना, लोगों को जागरूक करना, अफवाहों को फैलने से रोकना, सही जानकारी हासिल करना, प्रशासन द्वारा की जा रही सुविधाओं की जानकारी रखना और उसे लोगों तक पहुँचाना हर किसी की सामाजिक व्यक्ति की जिम्मेदारी बनती है। ऐसा करते हुए आप न सिर्फ बाढ़ और कोरोना संक्रमण से उबरने, समाज को आगे ले जाने में प्रशासन की मदद करेंगे बल्कि मानवता का परिचय देते हुए खुद को सतर्क और सजग रख सकते हैं। पूरी जानकारी सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।

बिहार राज्य के मुजफरपुर से जुल्फिकार मोबाइल वाणी के माध्यम से जानकारी दे रहे है कि नीति आयोग के तहत पीरामल फाउंडेशन के सक्रिय भागीदारी में सुरक्षित दादा-दादी ,नाना-नानी अभियान की शुरुआत की गई है ।इसमें मुजफ्फरपुर जिला भी शामिल है। इसके तहत सभी बुजुर्गों को कोरोना महामारी के दरम्यान विशेष ध्यान देने हेतु उचित परामर्श देने एवं उनकी आवश्यकताओं एवं समस्याओं को जानने के लिए उनके साथ संपर्क किया जा रहा है। सभी बुजुर्गों से संपर्क करने हेतु महिला डेवलपमेंट स्वयंसेवी संस्था बुनियादी केंद्र एवं नेहरू युवा केंद्र के स्वयंसेवकों द्वारा कार्य किया जा रहा है। पूरी खबर सुनने के लिए ऑडियो सुनें और टॉल फ्री नंबर 8800458666 पर भी सुनें।

बिहार राज्य के मुजफरपुर से जुल्फिकार मोबाइल वाणी के माध्यम से जानकारी दे रहे है कि कालाजार के छिपे रोगियों तथा इस रोग के उन्मूलन के लिए निर्धारित लक्ष्य की पूर्ति के लिए जिले के सभी प्रखंडों में बुधवार को कालाजार की इंफोर्मेशन के प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। इस संबंध में भीबीडीसीओ पुरुषोत्तम ने कहा कि जिले में कालाजार की समाप्ति के लिए 2020 का लक्ष्य रखा गया है। प्रशिक्षण का मकसद जिले में छिपे रोगियों को निकालना है। इसके लिए तीन साल के रिकार्ड के आधार पर हॉट स्पॉट रोगियों के इलाकों में छिपे रोगियों की पहचान होगी। पूरी खबर सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें और मोबाइल वाणी के टॉल फ्री नंबर 8800458666 पर भी सुन सकते हैं।

कांटी प्रखंड के सादातपुर पंचायत की सीएम फरजाना परवीन ने चमकी बुखार को पहचानने और उससे बचाव करने का तरीका विस्तारपूर्वक बताया। ऑडियो क्लिक कर पुरी खबर सुनें।

बिहार राज्य के जिला मुजफ्फरपुर से रंजन मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है कि जिला में इन दिनों चमकी बुखार, कोरोना के अलावा बाढ़ से भी खासा परेशान है। इस समय जिले के 16 में से 13 प्रखंड बाढ़ प्रभावित हैं। वहीं 123 सामुदायिक किचन में बाढ़ पीड़ितों के खाने की व्यवस्था की गई है। बाढ़ को लेकर अगर हम कुछ जानकारियां रखें अपने पास तो कई तरह की परेशानियों से बच सकते है। ऐसी ही कुछ जानकारियां मोबाइल वाणी के माध्यम से साझा कर रहा हूँ। जैसे बाढ़ से पहले, बाढ़ के दौरान, और बाढ़ के बाद क्या करें और क्या न करें। तो आइए समझते हैं।

कांटी प्रखंड के पानापुर हवेली की सीएम अनिता देवी ने चमकी बुखार और कोरोना से बचाव का तरीका बताया।ऑडियो पर क्लिक कर पूरी जानकारी सुनें।