मुजफ्फरपुर,आयुर्वेद में 16 संस्कारों का विधान है। जिसमें एक है स्वर्णप्राशन। बच्चों के जन्म के समय किया जाने वाला यह संस्कार वैद्यों द्वारा मंत्रोच्चार के साथ पुष्य नक्षत्र में स्वर्ण भस्म युक्त स्वर्णप्राशन कराया जाता है। शहर में इसका आयोजन 8 मई पुष्य नक्षत्र के दिन 52 बीघा स्थित जीवन धारा पंचकर्म क्लिनिक में होगा। 1 मई से रजिस्ट्रेशन भी आरंभ है। जिसमें पुराने बच्चों के अलावा 20 नए बच्चों को निःशुल्क स्वर्णप्राशन कराया जाएगा। यह जीरो से 16 साल तक के बच्चों को कराया जाता है।