टिपि-टिप दीदी बता रही हैं कि बाल विवाह जैसी समस्याओं की शिकायत दर्ज़ होने के बाद आखिर होता क्या हैं .... सुनने के लिए क्लिक करें ऑडियो पर...

टिपि-टिप दीदी बता रही हैं कि बाल विवाह होने से सेहत पर बुरा असर पड़ता हैं ...कम उम्र में शादी करने से क्या नुकसान होता हैं इसकी जानकारी सुनने के लिए क्लिक करें ऑडियो पर...

झारखंड राज्य के बोकारो जिला के नावाडीह प्रखंड से मीणा कुमारी अब मेरी बारी कार्यक्रम के तहत बताती हैं कि आंगनबाड़ी केंद्र में बैठक का आयोजन कर युवाओं के समस्याओं का समाधान निकाला जाता है। साथ ही बेहतर स्वास्थ्य के लिए आयरन की गोली भी दी जाती है। और पौष्टिक आहार में क्या-क्या खाना चाहिए इसके बारे में भी बताया जाता है।

झारखंड राज्य के हज़ारीबाग़ जिला के बिष्णुगढ़ प्रखंड से प्रियंका कुमारी अब मेरी बारी कार्यक्रम के तहत बताती हैं कि इनके क्षेत्र में युवाओं के मुद्दों पर अब पहले से बेहतर स्थिति है। अब स्कूलों से आयरन की गोली मिलती है। साथ ही खान-पान के बारे में भी विशेष जानकारी दी जाती है।

Transcript Unavailable.

झारखंड राज्य के हज़ारीबाग़ जिला के बिष्णुगढ प्रखंड से प्रशांत कुमार अब मेरी बारी कार्यक्रम के माध्यम से बताते हैं कि इनके क्षेत्र में युवा मेट्री केंद्र है लेकिन उसके बारे में लोगों को कोई जानकारी नहीं है। क्योंकि इसकी शुरुआत कुछ दिनों पहले हुई है

झारखंड राज्य के हज़ारीबाग़ जिला के बिष्णुगढ़ प्रखंड से मोनू कुमार अब मेरी बारी कार्यक्रम के तहत बताते हैं कि इनके क्षेत्र में सरकार द्वारा युवाओं के लिए युवा मैत्री केंद्र में कई सुविधाएं दी जाती है। जब की केंद्र में कई सारे युवा जानकारी लेने आते हैं। और अपने स्वास्थ्य,रोजगार एवं यौन संचारित रोगों के बारे में स्वास्थ्य से जुडी बातों को जानते हैं। साथ ही सरकार द्वारा युवाओं के कौशल विकास केंद्र में का भी निर्माण किया गया है। जिससे युवा को कम्प्यूटर,मोबाइल रिपयेरिंग,इलेक्ट्रॉनिक आदि की शिक्षा दी जाती है

झारखंड राज्य के हज़ारीबाग़ जिला से कवि कुमार अब मेरी बारी कार्यक्रम के माध्यम से बताते हैं कि मोबाइल वाणी के माध्यम से बताते हैं कि इनके स्कूल में युवाओं के स्वास्थ्य मुद्दों पर विशेष ध्यान दिया जाता है। सरकारी विद्यालय में युवाओं के बीच आयरन की गोली दी जाती है। साथ ही शिक्षकों द्वारा स्वास्थ्य से सम्बंधित कई जरुरी जानकारियां भी दी जाती है।

हमारे एक श्रोता पुजारी तिवारी ने अब मेरी बारी के माध्यम से बाल विवाह पर एक स्लोगन पेश किया गया हैं। स्लोगन के माध्यम से पुजारी तिवारी बताते हैं कि किशोर-किशोरियों को उनके बढ़ती उम्र में यौन सम्बन्धी शिक्षा ,परिजन द्वारा देनी चाहिए ताकि किशोर अवस्था में बच्चे गलत रास्ता न अपनाए

झारखण्ड राज्य के हज़ारीबाग ज़िला के बिष्णुगढ़ प्रखंड से अनीता कुमारी ने अब मेरी बारी मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि आंगनबाड़ी केंद्र में बैठक का आयोजन कर युवाओं के समस्याओं का समाधान निकाला जाता हैं। साथ ही अच्छे स्वास्थ्य के लिए आयरन की गोली व हरी सब्ज़ियाँ ,दूध,अंडा को खान पान में शामिल करने की सलाह दी जाती हैं।