झारखंड राज्य के हज़ारीबाग़ जिला के बिष्णुगढ़ प्रखंड से प्रियंका कुमारी अब मेरी बारी कार्यक्रम के तहत बताती हैं कि इनके क्षेत्र में युवाओं के मुद्दों पर अब पहले से बेहतर स्थिति है। अब स्कूलों से आयरन की गोली मिलती है। साथ ही खान-पान के बारे में भी विशेष जानकारी दी जाती है।

झारखंड राज्य के हज़ारीबाग़ जिला के बिष्णुगढ प्रखंड से प्रशांत कुमार अब मेरी बारी कार्यक्रम के माध्यम से बताते हैं कि इनके क्षेत्र में युवा मेट्री केंद्र है लेकिन उसके बारे में लोगों को कोई जानकारी नहीं है। क्योंकि इसकी शुरुआत कुछ दिनों पहले हुई है

झारखंड राज्य के हज़ारीबाग़ जिला के बिष्णुगढ़ प्रखंड से मोनू कुमार अब मेरी बारी कार्यक्रम के तहत बताते हैं कि इनके क्षेत्र में सरकार द्वारा युवाओं के लिए युवा मैत्री केंद्र में कई सुविधाएं दी जाती है। जब की केंद्र में कई सारे युवा जानकारी लेने आते हैं। और अपने स्वास्थ्य,रोजगार एवं यौन संचारित रोगों के बारे में स्वास्थ्य से जुडी बातों को जानते हैं। साथ ही सरकार द्वारा युवाओं के कौशल विकास केंद्र में का भी निर्माण किया गया है। जिससे युवा को कम्प्यूटर,मोबाइल रिपयेरिंग,इलेक्ट्रॉनिक आदि की शिक्षा दी जाती है

झारखंड राज्य के हज़ारीबाग़ जिला से कवि कुमार अब मेरी बारी कार्यक्रम के माध्यम से बताते हैं कि मोबाइल वाणी के माध्यम से बताते हैं कि इनके स्कूल में युवाओं के स्वास्थ्य मुद्दों पर विशेष ध्यान दिया जाता है। सरकारी विद्यालय में युवाओं के बीच आयरन की गोली दी जाती है। साथ ही शिक्षकों द्वारा स्वास्थ्य से सम्बंधित कई जरुरी जानकारियां भी दी जाती है।

Transcript Unavailable.