राजस्थान के धौलपुर से प्रियंका कुमारी मोबाइल वाणी के माध्यम से बताती हैं कि इनके गाँव में स्वास्थ्य केंद्र है लेकिन कोई भी सरकार के द्वारा जो भी सुविधाएं किशोरियों के लिए दी जाती है उसका लाभ किशोरियों को नहीं मिलता है।

राजस्थान के धौलपुर से पूनम कुमारी मोबाइल वाणी के माध्यम से बताती हैं कि इनके गाँव में आँगनबाड़ी केंद्र है। लेकिन इस केंद्र में किशोरियों के लिए कोई भी सुविधा नहीं है। अतः सरकारी योजनाओं का लाभ किशोर-किशोरियों को भी दी जाए।

राजस्थान के धौलपुर से हमारी श्रोता यह बताती हैं कि इनके अब मेरी बारी कार्यक्रम सुनना बहुत अच्छा लगता है। कार्यक्रम के माध्यम से कई बातो की जानकारी आसानी से प्राप्त हो जाती है। लेकिन इनके क्षेत्र में स्वास्थ केंद्र है पर किशोरियों को कोई भी सुविधा नहीं मिलती है। जिस कारण किशोरी माहवारी के दिनों में पेड का इस्तेमाल नहीं कर पाती हैं। अतः इनके गाँव में स्थित स्वास्थ केंद्र में किशोरियों को निःशुल्क पेड दिया जाए।

राजस्थान के धौलपुर से ईशा कुमारी मोबाइल वाणी के माध्यम से बताती हैं कि इनके गाँव में आँगनबाड़ी केंद्र है। लेकिन इस केंद्र में किशोरियों के लिए कोई भी सुविधा नहीं है। अतः सरकारी योजनाओं का लाभ किशोर-किशोरियों को भी दी जाए।

राजस्थान के धौलपुर ज़िले से प्रीति कुमारी अब मेरी बारी कार्यक्रम के माध्यम से बताती हैं कि सरकार द्वारा जो भी सुविधा आँगनबाड़ी के किशोरियों के लिए दी जाती हैं उनका लाभ नहीं मिलता है

झारखंड राज्य के भरनो प्रखंड के गुमला जिला से विनोद कुमार अब मेरी बारी कार्यक्रम के माध्यम से बताते हैं कि मोबाइल वाणी के जरिए कई जरुरी जानकारी मिली है जैसे- किशोर किशोरी का शारीरिक,मानसिक और सामाजिक विकास के बारे में। साथ ही इन सभी जरुरी जानकारियों के बारे में बैठक कर आंगनबाड़ी केंद्र में बताया जाता है

झारखण्ड राज्य के गुमला से निति कंता एक्का अब मेरी बारी कार्यक्रम के माध्यम से बताते हैं कि मोबाइल वाणी सुनकर युवा मैत्री केंद्र से मिलने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी मिली जो पहले नहीं थी।

झारखंड राज्य के बोकारो जिला के नावाडीह प्रखंड से संध्या कुमारी अब मेरी बारी कार्यक्रम के माध्यम से बताती हैं कि इनके क्षेत्र में बैठक कर युवाओं के समस्याओं का समाधान निकाला जाता है। साथ ही अच्छे स्वास्थ्य के लिए आयरन की गोली दी जाती है।और पौष्टिक भोजन जैसे हरी साग सब्जी,मीट इत्यादि खाने की सलाह दी जाती है।

झारखंड राज्य के बोकारो जिला के नावाडीह प्रखंड से अंशु कुमारी अब मेरी बारी कार्यक्रम के माध्यम से बताती हैं कि युवाओ को युवा मैत्री केन्द्रो के बारे में पहल कोई जानकारी नहीं थी। लेकिन मोबाइल वाणी में चलाए गए कार्यक्रम अब मेरी बारी के माध्यम से जाना कि युवा मैत्री केन्द्रो में किशोर किशोरियों को मुक्त रूप यौन प्रजनन अंगो का इलाज किया जाता है। साथ ही इसकी जानकारी आंगनबाड़ी केन्द्रो में भी दी सहिया दीदी के द्वारा दी जाती है। वहीँ विद्यालय एवं महाविद्यालय में प्रजनन अंगों के बारे में जानकारी दी जाने लगी।

झारखंड राज्य के धनबाद जिला के राजगंज से अनीता कुमारी अब मेरी बारी कार्यक्रम के माध्यम से बताती हैं कि युवाओ को युवा मैत्री केन्द्रो के बारे में पहल कोई जानकारी नहीं थी। लेकिन मोबाइल वाणी में चलाए गए कार्यक्रम अब मेरी बारी के माध्यम से जाना कि युवा मैत्री केन्द्रो में किशोर किशोरियों को मुक्त रूप जानकारी तथा गुप्त रोगों की निःशुल्क इलाज की जाती है। साथ ही इसकी जानकारी आंगनबाड़ी केन्द्रो में भी सहिया दीदी के द्वारा दी जाती है। वहीँ विद्यालय एवं महाविद्यालय में प्रजनन अंगों के बारे में जानकारी दी जाने लगी।