बिहार राज्य के जिला नालंदा के प्रखंड कराइपरसुराई से कुमारी किरण सिन्हा मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रही है कि उनके गाँव में एक गर्भवती महिला को वह बता रही है कि आंगनबाड़ी जाकर जरुरी दस्तावेज जैसे आधार कार्ड,मोबाइल नंबर ,मूल निवासी प्रमाण पत्र लगाकर जननी सुरक्षा योजना में अपना पंजीयन करवाए। जननी सुरक्षा योजना में गर्भवती महिला को 1400 रूपये दिए जाते है जिससे वह पौष्टिक आहार ले सके। सभी मेरी आवाज मेरी पहचान कार्यक्रम सुने और अन्य महिलाओ को भी इसके लिए जागरूक करें