बिहार राज्य के नालंदा जिला के करायपरसुराय प्रखंड से मुन्नी कुमारी मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रही है उन्हें मेरी आवाज मेरी पहचान कार्यक्रम से सरकार का लड़की की शादी की उम्र बढ़ाने के निर्णय की जानकारी मिली जो उन्हें बहुत अच्छा लगा। कम उम्र में शादी करने से लड़की की पढाई पुरी नहीं हो पाती है और आगे नहीं बढ़ पाती है ,नौकरी नहीं कर पाती है ,अपने सपने पुरे नहीं कर पाती है। कम उम्र में लड़की का शारीरिक और मानसिक विकास भी पूरा नहीं हो पाता है और लड़की कम उम्र में ही गर्भवती हो जाती है जिस से जच्चा बच्चा दोनों को ही खतरा रहता है। इसलिए लड़की की शादी 21 वर्ष के बाद ही करनी चाहिए
