बिहार राज्य के नालंदा जिला के करायपरसुराय प्रखंड से कुमारी किरण सिन्हा मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रही है उनके गाँव में एक कुआँ में दूषित पानी है तो उसके पानी का उपयोग नहीं करते है। जो सरकारी नल जल योजना है उसमे से से साफ़ बर्तन में पानी छान कर ढक कर रखती है। गर्भवती महिला को दूषित पानी नहीं पीना चाहिए इस से जच्चा और बच्चा दोनों के स्वास्थ्य पर असर पड़ता है। उनके घर में नवजात शिशु है तो वह नल जल योजना के पानी को गर्म कर के अच्छे से हाथ धो लेते है ,बर्तन धो लेते है,बच्चे की बोतल धो लेते है।