एड्स इस नाम से हम सभी भली भांति परिचित हैं इसका पूरा नाम है 'एक्वायर्ड इम्यूलनो डेफिसिएंशी सिंड्रोम ' यह एक तरह का वायरस है जिसे एचआईवी के नाम से भी जाना जाता है।यह एक जानलेवा बीमारी है लेकिन आज भी लोगों में एड्स को लेकर सतर्कता नहीं है।साथ ही इसे समाज में भेदभाव की भावना से देखा जाता है। एड्स के प्रति जागरूकता फ़ैलाने के उद्देश्य से प्रतिवर्ष 1 दिसंबर को विश्व एड्स दिवस मनाया जाता है। दोस्तों , हम सभी को एड्स को लेकर सतर्क रहना है ,साथ ही लोगों में सर्तकता लाने की भी ज़रुरत है।साथियों, एड्स का उपचार भेदभाव नहीं बल्कि प्यार है। आइये हम सभी मिलकर विश्व एड्स दिवस मनाए और लोगों में एड्स के प्रति अलख जगाए। सतर्क रहें,सुरक्षित रहें

विश्व एड्स दिवस के अवसर पर जमुई जिले के विभिन्न प्रखंडों में स्थित स्वास्थ्य केदो में कार्यशाला का आयोजन किया गया और आम लोगों को एड्स जैसे बीमारी से बचने के लिए जागरूक किया गया जो व्यक्ति कमाने के लिए प्रदेश जाते हैं उन्हें खास कार्य समझाया गया कि आप वहां वैसा कोई भी कार्य न करें जिससे आप एचआईवी से संक्रमित हो और घर आकर यह सौगात अपनी पत्नी को दें आप जब तक सुरक्षित नहीं रहेंगे तब तक परिवार समाज राज्य एवं देश सुरक्षित नहीं होगा एचआईवी एक ऐसा बीमारी है जो एक दूसरे में आसानी से जाकर के फैल जाता है इसलिए जागरूकता ही इसका बचाव है

शर्म को ज़रा किनारे करके अपने बच्चों को AIDS के बारे में विस्तार से बताएं ताकि वो इस खतरनाक बीमारी से सुरक्षित रहे। साथियो अगर आप भी एड्स से जुडी कोई जानकारी हमसे साझा करना चाहते हैं तो फ़ोन में अभी दबाएं नंबर 3 का बटन और रिकॉर्ड करें अपनी बात।

गिद्धौर प्रखंड के बनझुलिया गांव में गुरूवार को महात्मा गांधी सार्वजनिक पुस्तकालय भवन में विश्व एड्स दिवस पर पुस्तकालय परिवार के द्वारा एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया ! विस्तारपूर्वक खबरों को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। धन्यवाद

गिद्धौर प्रखंड के बनझुलिया गांव में बुधवार को स्वयंसेवी संस्था परिवार विकास के द्वारा चाइल्डफंड इंडिया के सौजन्य से विश्व एड्स दिवस पर महात्मा गांधी सार्वजनिक पुस्तकालय भवन में एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आयोजित कार्यक्रम के पूरी जानकारियों को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।

प्रखंड के बनझुलिया गांव में अवस्थित महात्मा गांधी सार्वजनिक पुस्तकालय भवन में बुधवार को स्वयंसेवी संस्था परिवार विकास के द्वारा चाइल्ड फंड इंडिया के सहयोग से किशोर किशोरियों को यौन एवं प्रजनन स्वास्थ्य अधिकार को लेकर एक दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया. प्रशिक्षण में क्या कुछ बताया गया पूरी जानकारी को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें !

गिद्धौर प्रखंड के बनझुलिया गांव में मंगलवार को स्वयंसेवी संस्था परिवार विकास के द्वारा चाइल्डफंड इंडिया के सौजन्य से विश्व एड्स दिवस पर महात्मा गांधी सार्वजनिक पुस्तकालय भवन में एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया ! कार्यक्रम में गांव भर के किशोर किशोरियों ने भाग लिया ! विस्तारपूर्वक खबरों के लिए ऑडियो पर क्लिक करें

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.