बिहार राज्य के जमुई ज़िला के गिद्धौर प्रखंड के स्वजना ग्राम से रंजन की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से कुमारी दीपा से हुई। दीपा कहती है कि महिलाओं के नाम जमीन जब ख़रीदाता है तो महिलाओं को आर्थिक परिवर्तन और वित्तीय सुरक्षा प्रदान करता है। महिलाएँ आत्मिक रूप से आत्मनिर्भर बनती है। पैतृक संपत्ति में महिलाओं को अधिकार मिलने से समाज में लैंगिक समानता को बढ़ावा मिला है। लेकिन अभी भी परिवार में जागरूकता और सामाजिक मान्यताओं में बदलाव की आवश्यकता है। महिलाओं को जब से जमीन मिलना शुरू हुआ है तब से महिलाओं के जीवन में परिवर्तन हुआ है। उन्हें सम्मान की दृष्टि से देखा जा रहा है। वो खुद में गर्व महसूस करने लगी है। घर में अधिकार मिलने से बच्चों की परवरिश अच्छे से कर सकती है
बिहार राज्य के जमुई जिला के गिद्धौर प्रखंड से संवाददाता रंजन कुमार ने केबी तिवारी से साक्षात्कार लिया। जिसमें केबी तिवारी ने कहा कि अगर महिला के नाम पर भूमि लिया जाए तो ना केवल आय में वृद्धि होगी बल्कि बच्चों का भविष्य सुरक्षित होगा। रहन सहन में बदलाव आयेगा। महिलाओं के नाम पर जमीन होने से उनका आत्मबल भी बढ़ता है। महिला के नाम से जमीन पहले नहीं खरीदते थे। लेकिन अब खरीदा जा रहा है। अगर महिला ठीक से रहती है तो पूरा परिवार आगे बढ़ता है
गिद्धौर थाना के अंतर्गत रतनपुर साह टोला के समीप एक बिजली पोल पर लगे कनेक्शन बॉक्स में अचानक आग लग जाने से मोहल्ला वासियों के बीच अफरा तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि बुधवार को दोपहर मे अचानक बिजली पोल के कनेक्शन बॉक्स में धुआं होते – होते आग लग गई।
बिहार राज्य के जमुई जिला के गिद्धौर प्रखंड से संवाददाता रंजन कुमार ने नीलम से साक्षात्कार लिया। जिसमें नीलम ने कहा कि अगर महिला के नाम पर भूमि लिया जाए तो बहुत बदलाव आएगा। महिला आर्थिक रूप से सशक्त होगी और अपने बच्चों का भरण पोषण कर पायेगी। इसके साथ ही महिला का सम्मान भी बढ़ता है
बिहार राज्य के जमुई जिला के गिद्धौर प्रखंड से संवाददाता रंजन कुमार ने श्रोता भगवान से साक्षात्कार लिया। जिसमें भगवान ने कहा कि अगर महिला के नाम पर भूमि लिया जाए तो उससे महिलाओं को कोई लाभ नहीं होता है। महिलाओं के नाम पर जमीन हुआ भी तो वो घर से बाहर जा कर खेती करेंगी नहीं। महिला का आत्मविश्वास तो बढ़ेगा। लेकिन परिवार में कलह का भी घर होगा लोग आजकल पत्नी के नाम पर जमीन इसलिए लेते हैं कि दूसरे भाईयों का उस जमीन में कोई हक ना हो। लेकिन नाम पर जमीन रहने से महिला के जीवन में कोई बदलाव नहीं आता है
Transcript Unavailable.
झाझा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत पड़नेवाले गिद्धौर प्रखंड मुख्यालय में चुनाव के दौरान कुल 67 मतदान केंद्रों पर कड़ी प्रशासनिक सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान सम्पन्न हो गया। इस दौरान क्षेत्र के संबंधित सभी मतदान केंद्रों से कंट्रोल रूम को मिले आंकड़े के अनुसार प्रखंड में 70.19 % प्रतिशत मतदान हुआ। जिसमें महिला मतदाताओं ने 67.69 प्रतिशत तो पुरूष मतदाताओं ने 72.93 प्रतिशत मतदान किया। वहीं प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न मतदान केंद्रों पर सुबह से ही महिला पुरुष मतदाताओं की लंबी कतार लगी रही। लोकतंत्र के इस महापर्व पर मतदाताओं ने खुले मन से स्वच्छ लोकतंत्र को गढ़ने में अपने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इधर मतदान को ले जमुई विद्यायक श्रेयसी सिंह ने मतदान केंद्र संख्या 120 उत्क्रमित मध्य विद्यालय नयागांव, झाझा विद्यायक दामोदर रावत मतदान केंद्र संख्या 142 संस्कृत महाविद्यालय, जन सुराज के प्रत्याशी डॉ. नीलेंदु दत्त मिश्र ने मतदान केंद्र संख्या 149 कन्या मध्य विद्यालय में मतदान किया। बताते चलें कि इस बार के विधानसभा चुनाव में मतदाता अपने मताधिकार को लेकर काफी जागरूक दिखे। हालांकि पुरुष मतदाताओं के अपेक्षा महिला वोटरों में मतदान को लेकर उत्साह अधिक देखा गया। इधर क्षेत्र में मतदान के गतिविधि पर नजर रखने को लेकर सुपर जोनल पदाधिकारी के रूप में अनिल कुमार रमन, पुलिस पदाधिकारी के रूप में ट्रेफिक डीएसपी मनोज कुमार पाठक द्वारा प्रखंड के संबंधित मतदान केंद्र के हर गतिविधि पर कड़ी नजर रखी जा रही थी। इधर थाना क्षेत्र में विधि व्यवस्था को लेकर थानाध्यक्ष दीनानाथ सिंह एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी सुनील कुमार द्वारा मतदान से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर नजर रखी जा रही थी। इधर इस बार के विधानसभा चुनाव में गिद्धौर प्रखंड के 67 मतदान केंद्रों पर कुल 70.19 प्रतिशत मतदान हुआ। जिसमें से पुरुष मतदाताओं का मतदान प्रतिशत 72.93 एवं महिला मतदाताओं के मतदान का प्रतिशत 67.69 प्रतिशत रहा। बताते चलें कि जिले से चुनाव को लेकर नामित दंडाधिकारी पुलिस पदाधिकरी, सेक्टर जोनल एवं सुपर जोनल पदाधिकरियों के चुनाव को ले किये गये विधि व्यवस्था के तहत इलाके में शांतिपूर्ण रूप से मतदान सम्पन्न हो गया।
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दूसरे चरण के तहत मंगलवार सुबह झाझा विधानसभा क्षेत्र गिद्धौर प्रखंड भर में विभिन्न मतदान केंद्रो पर मतदान शांतिपूर्ण और उत्साहपूर्ण ढंग से शुरू हो गया। सुबह सात बजे से ही सभी मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी कतारें देखी गईं। पुरुषों के साथ-साथ महिलाओं और युवाओं में भी मतदान को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। विस्तार पूर्वक खबर सुनने के लिए ऑडियो क्लिक करें
विस्तार पूर्वक खबर सुनने के लिए ऑडियो क्लिक करें
जमुई जिले के चारों विधानसभा क्षेत्र मेंजैसे-जैसे मतदान करने का समय नजदीक आ रहा हैं। झाझा का चुनावी माहौल पूरी तरह चुनावी रंग में डूब गया है। सुबह से लेकर देर रात तक गांव-गांव में प्रचार का शोरगुल गूंज रहा है। प्रत्याशी अपने-अपने समर्थकों के साथ टोले-मोहल्लों में घूमकर लोगों से मुलाकात कर रहे हैं। मतदाताओं का दिल जीतने के लिए प्रत्याशी हर संभव मतदाताओं को रिझाने में लगे हुए हैं। कोई प्रत्यासी गले मिल रहे हैं तो कहीं बुजुर्गों के पैर छूकर नतमस्तक होकर आशीर्वाद मांग रहे हैं। जनसमर्थन पाने के लिए प्रत्याशी अपने भाषणों में बड़े-बड़े वादे कर रहे हैं। कोई क्षेत्र में सड़क, बिजली, पानी और स्वास्थ्य सुविधाओं के सुधार की बात कर रहा है, तो कोई युवाओं को रोजगार और किसानों को राहत देने का भरोसा दिला रहा है। महिलाओं के सशक्तीकरण और शिक्षा व्यवस्था में सुधार के दावे भी मंचों से लगातार किए जा रहे हैं। बता दें कि चुनावी माहौल को गर्माने के लिए बड़ी-बड़ी पार्टियां अपने स्टार प्रचारकों को भी मैदान में उतार रही हैं। मंचों से पक्ष और विपक्ष एक-दूसरे पर जमकर निशाना साध रहे हैं। ज्ञात हो कि गांव के चौक-चौराहों, गलियों और बाजारों में प्रत्याशियों के प्रचार वाहनों से दिनभर लाउडस्पीकर पर पार्टी के गीत और नारे गूंजते रहते हैं।
