बिहार राज्य के जमुई जिला के सोनो प्रखंड से रंजन मोबाइल वाणी के माध्यम से राधेश्याम ठाकुर से साक्षात्कार लिया है। जिसमें राधेश्याम ठाकुर ने बताया कि सिंचाई की सही सुविधा नहीं होने के कारण इस साल गेहूं की खेती नहीं हुई है। सिंचाई के लिए लोग बारिश के पानी पर निर्भर है। इसके साथ उन्होंने बताया की अब तो पीने के पानी का भी अभाव हो गया है। पहले बारिश अच्छी होती थी परन्तु अब बारिश कम हो रही है, क्यूंकि पेड़ पौधे काटे जा रहे है बाढ़ नहीं आ रहा है नदी के किनारे से बालू काटे जा रहे है। पर्यावरण जो की दूषित हो रहा है उसे सही करने के लिए पर्यावरण को संतुलित करने के लिए जरुरी है कि पेड़ पौधा लगाया जाये साथ में सोख्ता का निर्माण किया जाये।