बिहार राज्य के जमुई जिला के गिद्धौर प्रखंड से डब्लू पंडित मोबाइल वाणी के माध्यम से श्रवण कुमार यादव बातचीत जिसमे उन्होंने जानकारी दी की जलवायु परिवर्तन असमय वर्षा,असमय गर्मी,असमय ठंड ये सब जलवायु परिवर्तन के अंदर आते हैं। इससे किसान बुरी तरह से जूझ रहे हैं। किसानो को बारिश कम होने से बहुत प्रभाव पड़ रहा है। भारत एक कृषि प्रधान देश हैं। यहाँ का अधिकांश भाग असिंचित हैं। सिचाई का व्यवस्था नहीं होने और समय से बारिश नही होने के कारण फसल लग नहीं पा रहा है। बिहार के कई जिले सूखा घोसित कर दिया गया है। यहाँ के लोग धान की रोपनी नहीं कर पाए। ये भी जलवायु परिवर्तन का प्रभाव है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।