Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
बिहार राज्य के जमुई जिला सिकंदरा प्रखंड से अतुल कुमार मोबाइल वाणी के द्वारा कहते हैं की अमेरिका की महिला मुक्केबाजी टीम के मौजूदा कोच बिली वाल्श किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। कोच के तौर पर आयरलैंड को कई ओलंपिक पदक दिलाने में अहम भूमिका निभाने वाले इस दिग्गज को लगता है कि भारत में इस खेल में सही दिशा में आगे बढ़ रहा है और आने वाले कुछ वर्षों में देश विश्व मुक्केबाजी की बड़ी ताकत बनेगा।
बिहार राज्य के जमुई जिला सिकंदरा प्रखंड से अतुल कुमार मोबाइल वाणी के द्वारा कहते हैं की मेथी घर-घर में सदियों से अपना स्थान बनाए हुए है। खासतौर पर इसका प्रयोग मसालों में किया जाता है। इसके बीजों में फॉस्फेट, लेसिथिन और न्यूक्लिओ-अलब्यूमिन होने से ये कॉड लिवर ऑयल जैसे पोषक और बल प्रदान करने वाले होते हैं। इसमें फोलिक एसिड, मैग्नीशियम, सोडियम, जिंक, कॉपर, नियासिन, थियामिन, कैरोटीन आदि पोषक तत्व पाए जाते हैं।मेथी का प्रयोग स्वाद बढ़ाने के लिए ही नहीं बल्कि सौंदर्य बढ़ाने के लिए भी किया जाता है। मेथी में कैंसर रोधक तत्व भी पाए जाते हैं। इसका उपयोग डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर और पेट संबंधी समस्या में फायदेमंद होता है।
बिहार राज्य के जमुई जिला सिकंदरा प्रखंड से अतुल कुमार मोबाइल वाणी के द्वारा कहते हैं की दरखा पंचायत के महादलित टोला में लोगों को हर घर नल का जल मिले। इसी सोच के साथ पीएचईडी द्वारा 22 लाख की लागत से पानी टंकी का निर्माण महादलित टोला में कराया गया था। यहां पाइप भी बिछाई गई। यहां के महादलित परिवारों में अब आस जगी कि उन्हें शुद्ध पेयजल आसानी से मिल जाएगा। लेकिन महादलित परिवार का सपना पर पानी फिर गया। आज तक शुद्ध पानी पीने का सपना पूरा नहीं हो सका। पानी टंकी का निर्माण दो महीना पूर्व किया गया परंतु आजतक ग्रामीणों को पानी नहीं मिल पाया है।
बिहार राज्य के जमुई जिला सिकंदरा प्रखंड से अतुल कुमार मोबाइल वाणी के द्वारा कहते हैं की बुधवार को प्रखंड के किसान भवन में अलीगंज प्रखंड के कोलहाना, कैयार, दीननगर पंचायत के मुखिया, वार्ड, पंच, सरपंच सहित जनप्रतिनिधियों को ट्रेनर सह प्रभारी अंचल निरीक्षक प्रभाकर कुमार ने जनप्रतिनिधियों को आपदा से निपटने को लेकर प्रशिक्षण दिया। उन्होंने कहा कि किसी भी आपदा के घटित होने पर लोगों को र्धौर्य से काम लेने की जरुरत है। आपदाओं के जोखिम की पहचान एवं न्यूनीकरण तथा प्रबंधन में समुदाय की महती भूमिका होती है। इसलिए सरकार जनप्रतिनिधियों को आपदा स्थिति से निपटने के लिए प्रशिक्षित कर सक्षम बनाने का सकारात्मक प्रयास कर रही है।
बिहार राज्य के जमुई जिला सिकंदरा प्रखंड से अतुल कुमार मोबाइल वाणी के द्वारा कहते हैं की पहाड़ी राज्यों में लगातार हो रही बर्फबारी के चलते दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत में मौसम अब बदलने को है और ठंड भी बढ़ने को है। अनुमान लगाया जा रहा है कि अगले महीने यानी दिसंबर के पहले सप्ताह में 5 से 6 दिसंबर तक न्यूनतम तापमान में 3 से 4 डिग्री की गिरावट आएगी और तापमान 9 डिग्री तक पहुंच सकता है।
बिहार राज्य के जमुई जिला सिकंदरा प्रखंड से अतुल कुमार मोबाइल वाणी के द्वारा कहते हैं की प्रदूषण और आद्र्रता से ग्राउंड लेबल पर ओजोन का स्तर बढ़ रहा है। इससे नाक और सांस की नलिकाओं में सूजन और संक्रमण की शिकायत बढ़ रही है, जिसकी वजह से लोग खांसते-खांसते परेशान हैं, दवा और कफ सीरप से भी खांसी ठीक नहीं हो रही है।प्रदूषण का स्तर लगातार बढ़ता जा रहा है। इसमें पीएम 2.5 सूक्ष्म कण, ओजोन, नाइट्रेट, सल्फेट, कार्बन डाई ऑक्साइड की मात्रा ज्यादा है। प्रदूषण और आद्र्रता का स्तर बढऩे से फोटो केमिकल स्मॉग भी बनने लगा है।
बिहार राज्य के जमुई जिला सिकंदरा प्रखंड से अतुल कुमार मोबाइल वाणी के द्वारा कहते हैं की मधुमेह यानी शुगर की बीमारी से पीड़ित लोगों के लिए अच्छी खबर है। अब चीन का फल शुगर से निजात दिलाएगा और लोग स्वस्थ्य रहकर जीवन जी सकेंगे।चीन में पाये जाने वाले मोंक फ्रूट को पालमपुर में तैयार किया है। इस फल की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि यह चीनी से 300 गुना अधिक मीठा है और यह कैलोरी फ्री है और शुगर के मरीजों के लिए रामबाण है। सीएसआइआर ने इस प्रोजेक्ट पर काम एक साल पहले शुरू किया था। अब स्टीविया की तरह मोंक फ्रूट चीनी के रूप में बाजार में लोगों के लिए उपलब्ध होगा।एक अनुमान के अनुसार, भारत में शुगर रोगियों की संख्या तीन करोड़ से अधिक है और ऐसे में यह फल मरीजों के लिए लाभदायक सिद्ध होगा।
